MP Election 2023 में खपाने के लिए तैयार की जा रही अवैध कच्ची शराब ग्वालियर पुलिस ने जब्त की, आरोपी फरार

Illegal raw liquor seized Gwalior

MP Election 2023 : मप्र विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी पुलिस सतर्क है शराब माफिया पर पुलिस की पैनी नजर है, ग्वालियर पुलिस ने भी शराब मफिया के विरुद्ध अपमा मुखबिर तंत्र मजबूत कर दिया है जिसका परिणाम सामने आया है , पुलिस ने कंजरों के डेरों पर अवैध रूप से तैयार की जा रही हाथ भट्टी शराब को जब्त किया है और शराब बनाने के लिए वहां सीमेंट के गड्ढों में भरे गुड़ लहान को नष्ट किया है।

चुनाव में खपाने तैयार की जा रही अवैध कच्ची शराब पर पुलिस का छापा   

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि भितरवार थाना क्षेत्र में मोहनगढ़ कंजर डेरा पर भारी मात्रा में कच्ची शराब देशी हाथ भट्टी की बनी हुई तैयार की जाकर एकत्रित करके रखी हुई है जो विधानसभा चुनाव के दौरान बेची जायेगी। सूचना की जानकारी मिलते ही भितरवार थाना प्रभारी की सूचित किया गया और दबिश के निर्देश दिए गए।

कंजरों के डेरों पर दबिश, 185 लीटर शराब जब्त 

निर्देश मिलते ही भितरवार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धवल सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी बेलगढ़ा एस आई शैलेन्द्र शर्मा ने पुलिस टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान मोहनगढ़ कंजर डेरा पर भेजा। पुलिस टीम ने जब वहां दबिश दी तो पुलिस टीम को देखकर कंजर डेरे पर मौजूद पुरुष और महिलायें मौके से भाग गए। पुलिस टीम यहाँ दो ड्रम मिले, जिन्हें खोलकर देखा तो एक ड्रम में 100 लीटर एंव दूसरे ड्रम में 85 लीटर  कच्ची देशी हाथ भट्टी शराब भरी मिली, पुलिस को इसके अलावा यहाँ सीमेंट के बने 05 गड्ढों में 5800 लीटर गुड लहान भरा हुआ मिला।

5800 लीटर गुड लहान नष्ट, आरोपी फरार 

पुलिस ने गुड़ लहान को फैलाकर नष्ट कर दिया और  दो ड्रमों में भरी मिली 185 कच्ची देशी हाथ भट्टी की बनी देशी शराब को जब्त कर लिया। पुलिस टीम को मौके से भागे शराब माफियाओं के नाम पता चले है जिनके खिलाफ थाना भितरवार में आबकारी एक्ट प्रकरण पंजीबद्ध कर उनकी तलाश की जा रही है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews