रियासतकालीन शहर ग्वालियर पिछले कई महीनों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सड़कों के गड्डों के और लाखों रुपये खर्च कर तैयार नई बनी सड़क के बार बार धंसने की बदनामी राष्ट्रीय स्तर पर होने के बाद भी जब अफसरों ने कोई सुध नहीं ली तो दो मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की, हालाँकि उस शिकायत को कोई बहुत प्रभावी असर तो नहीं दिखाई दिया लेकिन आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं, उन्होंने भी इस बात को स्वीकार किया कि ग्वालियर की सड़कें बदहाल हैं।
ग्वालियर चंबल संभाग के सात दिवसीय दौरे पर आये केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में ग्वालियर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की, करीब साढ़े तीन घंटे चली बैठक में ग्वालियर में चल रहे प्रोजेक्ट पर बिन्दुवार चर्चा की गई, सिंधिया ने ग्वालियर की बदहाल सड़कों पर विशेष रूप से चर्चा की , इसपर करीब आधा घंटे अफसरों ने और जन प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि ग्वालियर की सड़कों की स्थिति वाकई में बदहाल हैं।
ग्वालियर की लाल पीली सड़कें
सिंधिया ने सभी की बात सुनने के बाद एक सुझाव दिया और निर्देश दिए कि इसपर ही काम हो, उन्होंने ग्वालियर की सड़कों को दो रंगों लाल पीले रंग में बांटने के निर्देश दिए, लाल सड़कें वो होंगी जो बदतर हो चुकी हैं और पीला रंग उन सड़कों पर होगा जो बारिश में ख़राब हो गई हैं, इन्हें भी दो हिस्सों में बांटा जायेगा एक जहाँ सीवेज और पानी की पाइप लाइन की समस्या है और दूसरा जहाँ जहाँ ये समस्या नहीं है फिर भी बदतर हालत है, तो इस आधार पर जहाँ जल्दी सुधार हो सकेगा किया जायेगा।
सिंधिया बोले ग्वालियर में देंगे राष्ट्रीय स्तर की अधो संरचना
उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन्हीं रंगों के आधार पर पूरे शहर का नक्शा बनाया जायेगा और उसी आधार पर आवश्यकतानुसार राशि की व्यवस्था की जाएगी , अफसरों को बताना होगा कि कितनी राशि उनके पास है और कितनी की जरुरत और पड़ेगी वे अगली बैठक में ये डिटेल्ड प्रजेंटेशन अफसर देंगे। सिंधिया ने कहा कि आज हमने करीब 18-20 मुद्दों पर चर्चा की है जिसमें सड़कों की बदहाली पर विशेष फोकस किया गया है हमारा प्रयास है कि हम ग्वालियर में राष्ट्रीय स्तर की अधो संरचना देने की कोशिश करेंगे।
ग्वालियर की लाल पीली सड़के
सिंधिया ने स्वीकारा, ग्वालियर की सड़कों की स्थिति बदहाल, बनाया रिनोवेशन प्लान@JM_Scindia @tulsi_silawat @PradhumanGwl#Gwalior pic.twitter.com/yDVyCXUUjk
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) September 15, 2025






