Valentine Week में कैफे की आड़ में चल रही थी अनैतिक गतिविधि, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक सामग्री मिली

Gwalior Cafe Raid

Gwalior News : इस समय वैलेंटाइन वीक चल रहा है, प्यार करने वाले अपने प्रिय से प्यार का इजहार करने के लिए उसे गिफ्ट दे रहे हैं, उसके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं, उसे कैफे, रेस्टोरेंट ले जा रहे हैं, मूवी देखने जा रहे हैं यानि प्यार करने वाले जोड़े इन दिनों खुशियां मना रहे हैं लेकिन इसी ख़ुशी में कुछ कैफे संचालक अनैतिक गतिविधियाँ चला रहे थे जहाँ पुलिस छापे में आपत्तिजनक सामग्री मिली है, पुलिस ने कैफे संचालक और प्रॉपर्टी मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

कैफे में  ना किचिन, ना डिश बनाने की कोई सामग्री, रेट लिस्ट जरुर मौजूद 

ग्वालियर में कुछ स्कूल कॉलेज के पास बने कैफे में पुलिस को अनैतिक काम होने की सूचना मिल रही थी, पुलिस ने एक टीम बनाकर मुरार में स्कूल कॉलेज के पास संचालित पांच कैफे पर छापे मारे तो सूचना सही निकली, यहाँ बोर्ड तो कैफे के लगे थे लेकिन अन्दर ना किचिन था ना कोई ऐसी सामग्री जिससे ये पता चल सके कि वहां कुछ खाने की डिश तैयार होती हैं। हाँ बड़ी से रेट लिस्ट जरुर लटकी थी।

पर्दों से ढंके केबिन, जिसमें कपल बैठकर टाइम स्पेंड करते हैं

पुलिस ने पांच कैफे एस एस क्लासिक कैफे, क्यूट कपल कैफे, स्वीट लव कैफे, वेलेंटाइन कैफे और मर्जी कैफे पर कार्रवाई की, पुलिस जब अन्दर गई तो उसे केवल कैबिन दिखाई दिए जो बड़े बड़े पर्दों से कवर्ड थे, पूछने से पता चला कि यहाँ कपल आते हैं और टाइम स्पेंड करते हैं, पुलिस को एक कैफे में पड़ताल में गन्दगी के साथ साथ कंडोम और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।

कैफे संचालकों और प्रॉपर्टी मालिकों को थमाए नोटिस 

पुलिस ने मौके पर तहसीलदार को बुलाया, पांचों कैफे के खिलाफ पंचनामा तैयार किया और बाउंड ओवर की कार्रवाई की, एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने कहा कि इन फैके संचालकों और प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस दिए है कि यदि भविष्य में इस तरह की गतिविधि फिर मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

पुलिस ने पेरेंट्स से भी की अपील  

एडिशनल एसपी मीणा ने पेरेंट्स से भी अपील की कि वे भी निगाह रखें कि उनके बच्चे स्कूल, कॉलेज, कोचिंग जाने की घर से कहकर निकले हैं तो वो वहीँ हैं या फिर कहीं और हैं, उन्होंने कहा कि ऐसे में ही कई बार अप्रिय घटनाएँ हो जाती हैं, उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन तो अपना काम कर ही रहा है लेकिन परिजन भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तो उनके बच्चे भी सुरक्षित रहेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”912189621″]

[dgv_vimeo_video id=”912189696″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews