अंडे खिलाने के सवाल पर फिर बोलीं इमरती देवी, “कुपोषण दूर करने के लिए कुछ भी करेंगे”

अंडे खिलाने के सवाल पर फिर बोलीं इमरती देवी, “कुपोषण दूर करने के लिए कुछ भी करेंगे”

ग्वालियर। मध्यप्रदेश की आंगनबाड़ियों में  बच्चों को अंडे खिलाने के सवाल पर जमकर राजनीति ही रही है भाजपा जहाँ इसका विरोध कर रही है तो वहीं  सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी का  साफ़ कहना है कि कुपोषण दूर करने के लिए हम कुछ भी करेंगे। 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ियों में बच्चों को अंडे खिलाये जाने के फैसले बाद से प्रदेश का राजनैतिक पारा गर्म है । लेकिन प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री का कहना है कि किसी के कहने से हमें फर्क नहीं पड़ता हमें बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना है इसलिए हम उन्हें अंडे के रूप में पौष्टिक  पदार्थ दे रहे हैं। मंत्री इमरती देवी ने दो टूक कहा कि जो बच्चे अंडा खायेंगे उन्हें जरूर अंडे का आहार दिया जाएगा और जो नहीं खायेगा उसे जबरन नहीं खिलाया जायेगा बल्कि उसे फल दिये जायेंगे उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य बच्चों को कुपोषण से दूर रखना है इसके लिए हमें इसके जो भी करना होगा हम करेंगे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews