खबर का असर: सिंधिया के कार्यक्रम में बदलाव, सीएम के साथ पहुंचे मुरैना

खबर का असर: सिंधिया के कार्यक्रम में बदलाव, सीएम के साथ पहुंचे मुरैना

ग्वालियर । कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। वे मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ मुरैना पहुंचे हैं।  जबकि उनका पहले मुख्यमंत्री के साथ किसी भी तरह का कोई कार्यक्रम नहीं था लेकिन समझा जा रहा है कि मीडिया में चल रही दूरियों की ख़बरों पर विराम लगाने के लिए सिंधिया ने ऐसा किया है।

कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया आज सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे| तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें 1 बजे नरवर निकलना था जबकि 12 :45 बजे मुख्यमंत्री कमलनाथ ग्वालियर आकर मुरैना जाने वाले थे । दोनो बड़े नेताओं की ग्वालियर में मौजूदगी के बावजूद मुलाकात नहीं होने की बात एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाई थी जिसका असर ये हुआ कि सिंधिया ने ना सिर्फ अपना कार्यक्रम बदला बल्कि वे मुख्यमंत्री के साथ ही हेलीकॉप्टर से मुरैना पहुंचे। जहाँ वे विधायक बनवारी लाला शर्मा के यहाँ शादी समारोह में शामिल होंगे। दोनों नेता करीब पीने तीन बजे ग्वालियर लौटेंगे और हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री भोपाल लौट जायेंगे और सिंधिया नरवर जायेंगे।

सिंधिया ने कराया मुख्यमंत्री को 28 मिनट इन्तजार 

मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने तय समय से थोड़ा देर से करीब 1 :20 बजे ग्वालियर हवाई अड्डे पर पहुंचे उन्हें सिंधिया के साथ चलने की जानकारी मिली तो वे इन्तजार करने लगे लेकिन सिंधिया 1 :48 बजे हवाई अड्डे पहुंचे यानि 28 मिनिट कमलनाथ ने सिंधिया का इंतजार किया। दोनों इसके बाद एक हेलीकाप्टर से मुरैना चले गए। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews