Gwalior में बेखौफ बदमाश, प्रोफ़ेसर की पत्नी व बच्ची को बंधक बनाकर दिन दहाड़े लूट

Gwalior में बेखौफ बदमाश, प्रोफ़ेसर की पत्नी व बच्ची को बंधक बनाकर दिन दहाड़े लूट

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior News) में बदमाश कितना बेख़ौफ़ है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने दिन दहाड़े एक प्रोफ़ेसर के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की, उन्हें बंधक बनाया और हथियार की नोक पर सोने के जेवरात एवं कैश लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सहित सभी आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। क्राइम ब्रांच (Gwalior Crime Branch Police) की पूरी टीम आसपास का इलाका और सीसीटीवी की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार MITS कॉलेज के प्रोफ़ेसर सीके दीक्षित कॉलेज के पीछे गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में पंचशील नगर में रहते हैं वो आज सोमवार को जब कॉलेज में थे तब उनकी पत्नी के फोन से उन्हें घटना का पता चला। प्रोफ़ेसर की पत्नी श्वेता दीक्षित ने बताया की दो लोग आज दिन में दो ढाई बजे के करीब आये उन्होंने कहा कि सर ने भेजा है। जब कन्फर्म करने  फोन लगाने लगी तो दोनों अंदर घुस आये और उनको धक्का देते हुए हथियार निकाल लिए।

ये भी पढ़ें – Morena News : पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण में नदारत मिला स्टाफ, एक महिला एसआई सहित पांच निलंबित

जब विरोध किया तो उन्होंने मुझे, मेरी बेटी और सास के साथ मारपीट की , इतने में दो लोग और अंदर आये  दो अन्य बाहर खड़े रहे, बदमाशों ने हमें बंधक बनाकर सोने के जेवरात एवं कैश लूट लिया। सभी पर हथियार थे, एक ने तो कट्टा लोड कर लिया था , यदि हम जरा सा भी विरोध करते तो गोली चला देते।

ये भी पढ़ें – यात्रीगण कृपया ध्यान दें, IRCTC ने बदला टिकट बुकिंग नियम, मिलेगा लाभ

लूट करने के बाद धमकी देते हुए भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची , एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया Adsp Crime Branch Police Gwalior Rajesh Dandotiya), एसपी अमित सांघी (Gwalior SSP Amit Sanghi) भी पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया। एसपी ने कहा कि सीसीटीवी में बदमाश दिखाई दे रहे हैं।  क्राइम ब्रांच की टीम को लगा दिया है जल्दी ही लुटेरे पकडे जायेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”717498511″]

[dgv_vimeo_video id=”717498870″]

[dgv_vimeo_video id=”717497769″]

[dgv_vimeo_video id=”717497895″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews