ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र, Gwalior के लिए की ये बड़ी मांग

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र, Gwalior के लिए की ये बड़ी मांग

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय नागरिक उड्डयनमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Scindia) ने अपने गृह जिले ग्वालियर (Gwalior) के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) से मांग की है। उन्होंने आज 13 सितम्बर को एक पत्र नितिन गडकरी को भेजा है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia)ने पत्र में लिखा कि देश के मध्य क्षेत्र में स्थित मध्य प्रदेश का ग्वालियर शहर जो कि सड़क मार्ग, रेल मार्ग एवं वायु मार्ग से देश के लगभग सभी प्रमुख नगरों सीधा जुड़ा है, औद्योगिक दृष्टि से ग्वालियर के आसपास मालनपुर एवं बानमोर दो बड़े औद्योगिक क्षेत्र हैं एवं इसके अतिरिक्त महाराजपुरा व हजीरा जैसे अन्य कुछ औद्योगिक क्षेत्र भी ग्वालियर नगर में ही हैं। मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में आईसीडी (इनलैंड कंटेनर डिपो) भी कार्यरत है।

ये भी पढ़ें – खाद पर शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगा लाभ, आदेश जारी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा कि उक्त अनुकूल परिस्थितियों के कारण ग्वालियर महानगर में एक बड़े लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थान है। इसके खुलने से औद्योगिक विकास को एक नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त पुलिस ने आयुर्वेदिक कॉलेज के क्लर्क को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

पत्र के अंत में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया कि आपके मंत्रलय की भारतमाला परियोजना के अंतर्गत कृपया एक लॉजिस्टिक पार्क ग्वालियर क्षेत्र के लिए खुलवाने का कष्ट करें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews