क्षत्रिय समाज ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को दी श्रद्धांजलि, बोले- बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा

Sukhdev Singh Gogamedi

Gwalior News : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद से राजपूत समाज में भारी आक्रोश है, राजस्थान सहित पूरे देश में इस जघन्य हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए, ग्वालियर में भी धरना प्रदर्शन किया गया, अब राजस्थान सरकार द्वारा सभी मांगे मान लिए जाने के बाद धरना समाप्ति की घोषणा के बाद ग्वालियर में भी गोगामेड़ी को श्रद्धांजलि दी गई ।

फूलबाग चौराहे के पास आयोजित की श्रद्धांजलि सभा 

क्षत्रिय समाज के लोगों ने ग्वालियर में फूलबाग चौराहे पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्रद्धांजलि दी, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सजातीय लोग शामिल हुए, लोगों ने गोगामेड़ी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये और उन्हें नमन किया , समाज के नेताओं ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी वीर थे उनकी हत्या कायरों ने की है।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल सिंह तोमर ने कहा कि हत्यारों में घर में घुसकर एक शेर को कायरता के साथ मारा है इनकी शीघ्र गिरफ्तारी होना चाहिए, पूरे देश का का क्षत्रिय समाज तीन दिन से जयपुर में था , अब चूँकि ज्यदतम मांगे मन ली गई है तो सुखदेव सिंह जी का अंतिम संस्कार किया जा रहा है, ग्वालियर के जो लोग वहां नहीं पहुँच सके उनके लिए यहाँ श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है , उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा ये हमारा संकल्प है।

[dgv_vimeo_video id=”892156124″]

[dgv_vimeo_video id=”892156276″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews