मजदूर का अपहरण कर बंधक बनाया, ईंट भट्टा कारोबारी ने दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

मजदूर का अपहरण कर बंधक बनाया, ईंट भट्टा कारोबारी ने दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट। ईंट भट्टे पर काम करने वाली एक मजदूर महिला का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस (Gwalior Police)ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में ईंट भट्टा कारोबारी और उसका दोस्त शामिल हैं।

सीएसपी रवि भदौरिया (Gwalior Police) ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वो गंगा मालनपुर में ईंट भट्टे पर काम करती है , कुछ दिन पहले ईंट भट्टे के मालिक के भाई ने उसे नशीला पदार्थ कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया और फिर उसे दिल्ली ले गया (Kidnapped and Hostage) वहां उसे एक लॉज में रखकर दो तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस काम में उसका दोस्त भी शामिल था।

ये भी पढ़ें – फेसबुक की दोस्ती में गई BCA छात्र की जान, नाबालिग FB फ्रेंड बना रही थी शादी का दबाव

सीएसपी ने बताया कि दुष्कर्म आरोपियों ने पीड़िता को पुलिस में शिकायत नहीं करने की चेतावनी भी दी।  उन्होंने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें – एंटी माफिया अभियान : सरकारी जमीन पर बने दो आलीशान मकान ध्वस्त

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews