देर रात पुलिस का छापा, होटल के कमरे में जुआ खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार, 3 लाख से ज्यादा का कैश जब्त

देर रात पुलिस का छापा, होटल के कमरे में जुआ खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार, 3 लाख से ज्यादा का कैश जब्त

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पुलिस ने शहर के एक होटल पर देर रात छापा मारकर जुआ (Gambling) पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के बीच स्थित एक होटल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, पुलिस तत्काल एक्शन में आई और होटल पर छापा मारते हुए एक कमरे में जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को दबोच (11 Gambler Arrested लिए। पुलिस को जुआरियों से 3 लाख रुपये से ज्यादा का कैश मिला है।

जानकारी के अनुसार एसपी अमित सांघी को मुखबिर से देर रात सूचना मिली थी कि थाना इंदरगंज में स्थि होटल वेदमंत्रा के कमर नम्बर 311 में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। एसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया को एक्शन के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – नामांतरण करने के लिए पटवारी ने मांगी रिश्वत, 50,000 रुपये लेते लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया

एडिशनल एसपी ने क्राइम ब्रांच और इंदरगंज थाने की संयुक्त टीम बनाकर होटल वेदमंत्रा पर छापे के लिए भेजा। पुलिस की टीम ने जब होटल के कमरा नंबर 311 में दबिश दी तो वहां पर 11 लोग जुआ खेलते हुए मिले। वहां टेबलें सजी थी , शराब के ग्लास थे महंगे मोबाईल फोन भी थे। पुलिस ने सभी जुआरियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर जुआरियों के पास से 03 लाख 10 हजार रुपये नगद व ताश की गड्डी मिली। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ इंदरगंज थाने में जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

ये भी पढ़ें – MP Weather: 5 दिन में बदलेगा मौसम, चक्रवात का प्रभाव, बढ़ेगी ठंड, जानें विभाग का पूर्वानुमान

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews