Lok Sabha Election 2024: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया मतदान, बोले – तीसरे चरण में मोदी लहर है, आशीष अग्रवाल ने कहा – मेरा वोट विकास और राष्ट्रवाद के लिए है

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा - पिछले दो चरणों का चुनाव भाजपा के पक्ष में रहा है, तीसरे चरण में भी मोदी जी की लोकप्रियता चरम पर है, हम देश और प्रदेश में भारी मतों से जीतेंगे, ग्वालियर चंबल की सभी सीटें जीतेंगे, मैं सभी से अपील करता हूँ कि वे मतदान करने आयें।
Narendra Singh Tomar, Ashish Agarwal cast vote

Lok Sabha Election 2024 : तीसरे चरण का मतदान आज जारी है 11 राज्यों की 93 सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज मतदाता वोट से कर रहा है, इस चरण में एमपी की 9 सीटें भी शामिल हैं। ग्वालियर लोकसभा सीट पर भी आज ही मतदान हो रहा है, ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने मतदान किया।

नरेंद्र सिंह तोमर का दावा ग्वालियर चंबल की चारों सीट BJP जीतेगी  

मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने आज बीईओ, कार्यालय परिसर, शासकीय प्राथमिक विद्यालय, बारादरी, मुरार में मतदान किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो चरणों का चुनाव भाजपा के पक्ष में रहा है, तीसरे चरण में भी मोदी जी की लोकप्रियता चरम पर है, हम देश और प्रदेश में भारी मतों से जीतेंगे, ग्वालियर चंबल की सभी सीटें जीतेंगे, मैं सभी से अपील करता हूँ कि वे मतदान करने आयें। उन्होंने कम मतदान प्रतिशत के सवाल पर कहा कि कांग्रेस में हताशा है इसलिए वोट प्रतिशत कम है।

[dgv_vimeo_video id=”943528618″]

आशीष अग्रवाल की अपील- देश और समाज हित में मतदान करें

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ग्वालियर में थाटीपुर कबीर आश्रम मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र का महापर्व है मैंने भी वोट डाला है, मेरे पिछले वोट ने धारा 370 से मुक्ति दिलाई, प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाया, आदिवासी और दलित भाइयों को उनका सम्मान दिलाया और देश की पांचवी अर्थ व्यवस्था बनाने में योगदान दिया। अब मेरा ये वोट विकास और गरीबी उन्मीलन को आगे बढ़ाने का वोट है विकासवाद और राष्ट्रवाद के लिए वोट है इसलिए देश और समाज हित में मतदान करें, उन्होंने कहा कि जनता में मोदी जी की गारंटी को लेकर उत्साह है, भाजपा का बूथ का कार्यकर्ता सकारात्मक मतदान में लगा हुआ है और कांग्रेस आपस में लड़ रही है।

[dgv_vimeo_video id=”943529334″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews