झारखण्ड चुनाव परिणाम पर मंत्री का तंज- “ये मोदी और शाह के अहंकार की हार”

झारखण्ड चुनाव परिणाम पर मंत्री का तंज- “ये मोदी और शाह के अहंकार की हार”

ग्वालियर । झारखंड में जेएमएम और आरजेडी के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस के नेता पार्टी के सत्ता में आने से बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने झारखंड में भाजपा के हाथ से सत्ता जाने को लेकर तंज कसा है । ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री तोमर ने कहा कि ये भाजपा की हार नहीं है बल्कि मोदी और अमित शाह के  अहंकार की हार है क्योंकि वो जिस तरह से कहते थे कि देश को कांग्रेस मुक्त बना देंगे लेकिन अब भाजपा अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही हैं श्री तोमर ने कहा कि पहले गरीब आदमी प्याज से रोटी खा लेता था लेकिन भाजपा की सरकार ने गरीबों से पेट की रोटी भी छीन ली। इसलिए जनता ने उसका जवाब झारखंड के रूप में दिया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews