मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले- “कांग्रेस खुद के लिए ही चुनौती है हमारे लिए नहीं”

MP Election 2023, Bharat Singh Kushwaha

MP Election 2023 : मप्र विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शनिवार 21 अक्टूबर से शुरू हो गई है, चुनावों के लिए घोषित राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रत्याशियों सहित चुनाव में भाग्य आजमा रहे निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन भरने का सिलसिलाशुरू हो गया है, आज सोमवार को मप्र सरकार के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री, ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह से नामांकन फॉर्म दाखिल किया।

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में की गई सभी 6 सीटों के लिए अलग अलग व्यवस्था 

ग्वालियर जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र लेने और भरकर जमा करने की व्यवस्था जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर की गई है, यहाँ अलग अलग 6 कक्षों में अलग अलग विधानसभाओं के लिए नामांकन पत्र जमा किये जा रहे हैं , शनिवार को पहले दिन ग्वालियर विधानसभा से केवल 1 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया, रविवार  को अवकाश के कारण ये प्रक्रिया बंद रही।

अपने समर्थकों के साथ पहुंचे मंत्री भारत सिंह, दाखिल किया नामांकन फॉर्म 

आज सोमवार को मप्र सरकार के खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्यानिकी राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने नामंकन पत्र दाखिल किया, उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है, वे आज सोमवार 23 अक्टूबर को अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन फॉर्म जमा किया।

भारत सिंह का तंज – कांग्रेस अपने आप में चुनौती है हमारे लिए नहीं है

मीडिया से बात करते हुए भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि पार्टी ने मुझे उम्मीदवार बनाया है मैंने समर्थकों के साथ आकर फॉर्म जमा किया है , उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निश्चित रुप से चुनाव जीतेगी, सरकार के अच्छे  कामों के कारण उसे जनता आशीर्वाद देगी, कांग्रेस की चुनौती के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने आप में चुनौती है हमारे लिए नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”877020028″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews