MP CD Politics : अश्लील सीडी मामले पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान

MP CD Politics : अश्लील सीडी मामले पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान

MP CD Politics : मध्य प्रदेश में अश्लील सीडी का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है, पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने फिर से अश्लील सीडी मामले को हवा देकर राजनीति की हवा को गरमा दिया है, ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) ने भी इस मामले पर बड़ा बयान दिया है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे, एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने सिंधिया का स्वागत किया, मीडिया ने जब सिंधिया से कांग्रेस के अश्लील सीडी मामले पर सवाल किया तो पहले वो बोले – कांग्रेस की असली सीडी तो जनता तो जनता के पास है भई।

गौरतलब है कि पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष, वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने अश्लील सीडी का मुद्दा फिर उठाया था उन्होंने दावा किया था कि उनके पास भाजपा नेताओं की अश्लील सीडी है, जिसपर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार भी किया था और सीडी को वायरल करने की चेतावनी भी दी थी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ भी सीडी को लेकर भाजपा पर हमलावर हैं तो जीतू पटवारी भी आक्रामक हैं हालांकि सीएम शिवराज सहित भाजपा के तमाम नेता कांग्रेस को चुनौती दे चुके हैं कि कोई सीडी है तो उसे सार्वजानिक करें, बहरहाल मध्य प्रदेश मरण पिछले दिनों चर्चा में आये हनी ट्रेप कांड के बाद से कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने “अश्लील सीडी” को राजनीतिक हथियार बना रखा है और यदा कदा इसका प्रयोग कर राजनीति को गरमा देते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”787134509″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews