एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने स्मार्ट मीटर को बताया लूट की योजना, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर साधा निशाना

जीतू पटवारी ने कहा प्रदेश का ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गटर साफ कर रहा है, झाड़ू लगा रहा है लेकिन स्मार्ट मीटर पर किस तरह का करप्शन है उसकी सफाई नहीं कर रहा।
Jitu Patwari Gwalior OTF Marathon

Jitu Patwari Gwalior OTF Marathon

मध्य प्रदेश सरकार की बिजली कंपनियां प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगा रही हैं लेकिन कांग्रेस इसका विरोध कर रही है , ग्वालियर में युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने आये जीतू पटवारी ने स्मार्ट मीटर योजना को लूट की योजना बताया उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर निशाना साधते हुए कमीशनखोरी का आरोप लगाया।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह ने परीक्षाओं में वन टाइम फ़ीस OTF का मुद्दा उठाया है और इसके लिए आज बुधवार को ग्वालियर में मैराथन का आयोजन किया, रन फॉर ओटीएफ में शामिल होने के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चिब, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी विधायक जयवर्धन सिंह, प्रियव्रत सिंह, सचिन यादव, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित बड़ी संख्या में विधायक, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे, मैराथन की शुरुआत मेला ग्राउंड से हुई और इसका समापन फूलबाग मैदान पर हुआ।

धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए 

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार पेपर लीक नहीं रोक पा रही लेकिन परीक्षार्थियों से फ़ीस जरुर वसूल रही है इसलिए हमारी मांग है कि परीक्षाओं के लिए “वन टाइम फीस” होनी चाहिए उन्होंने नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में कहा कि इसके लिए दोषी  केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए।

OTF मुद्दा पूरे प्रदेश का मुद्दा बनेगा 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा  पिछले 12 साल से देश में मोदी की सरकार है, 90 बार पेपर लीक हुए 50 बार पेपर निरस्त हुए। इन सब में BJP का बड़ा सिंडिकेट काम करता है। उन्होंने कहा पीएम मोदी युवाओं को न्याय और रोजगार दिलाने की बात तो करते हैं लेकिन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर चुप्पी साधे हुए हैं, उन्होंने कहा देश का युवा इसमें पिस रहा है इसलिए मध्य प्रदेश की युवाओं की लड़ाई लड़ने का बीड़ा कांग्रेस ने उठाया है जिसके लिए कमेटी भी बनाई गई है हम न्याय दिलाकर रहेंगे उन्होंने कहा वन टाइम फ़ीस का मुद्दा ग्वालियर से मितेंद्र ने उठाया है हम इसे प्रदेश स्तर पर ले जायेंगे।

स्मार्ट मीटर घोटाला, लूट की योजना 

प्रदेश में बिजली कम्पनियों द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर के सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा कि स्मार्ट मीटर घोटाला है ये लूट की योजना है, ये कमीशन की सरकार है और स्मार्ट मीटर लूट में सबसे ज्यादा कमीशन ऊर्जा मंत्री लेता हैं। उन्होंने कहा स्मार्ट मीटर में मेन्युपुलेशन  होता है कब बिल बढ़ाना है कब कम करना है ये सरकार तय करती है, बार-बार स्मार्ट मीटर बदलने से उपभोक्ताओं का बिल कई गुना बढ़ गया है लेकिन सरकार मौन है, जीतू पटवारी ने कहा प्रदेश का ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गटर साफ कर रहा है, झाड़ू लगा रहा है लेकिन स्मार्ट मीटर पर किस तरह का करप्शन है उसकी सफाई नहीं कर रहा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews