जीतू पटवारी ने BLO और RO को दी चेतावनी, गड़बड़ की तो सीधे जेल जायेंगे, भाजपा सरकार पर किया हमला

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी पूरी सरकार आउटसोर्स पर चलाना चाहती है, मंत्रालय आउटसोर्स पर चलना चाहती है, स्वास्थ्य विभाग आउटसोर्स पर जा चुका है यह आउटसोर्स की ही सरकार है।
Jitu Patwari Gwalior

Jitu Patwari

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में हो रही एसआईआर को लेकर एक बार फिर हमला बोला है, उन्होंने आरोप लगाया है भाजपा के मंत्रियों को अपने वोटों की रक्षा की जिम्मेदारी दी है और फार्म 7 के माध्यम से वोट कटवाने और जुडवाने का काम कर रही है जो वोट के अधिकार पर हमला है, उन्होंने बीएलओ और आरओ को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्होंने भाजपा के दबाव में कोई गड़बड़ की तो सीधा जेल जायेंगे।

PCC चीफ जीतू पटवारी आज ग्वालियर आये उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूरे संगठन के निर्माण की भावना बनाई है, वार्ड पंचायत और मंडल कांग्रेस कमेटी का गठन हो रहा है, अभी तक 7000 पंचायत कमेटी का गठन हो चुका है, ग्वालियर चंबल संभाग के सारे अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारीयो को बुलाया गया है ताकि इसकी गंभीरता को समझकर काम पूरा हो।

SIR को लेकर सरकार पर हमला, BLO, RO को चेतावनी  

SIR में मुस्लिम वोट काटे जाने को लेकर  जीतू पटवारी बोले, बीजेपी ने अपने सारे मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है अपने वोट की रक्षा करें, भाजपा फार्म 7 के माध्यम से वोटों को कटवा रही है और जुडवा रही है जबकि एसआईआर तो शुद्धिकरण के लिए है, उन्होंने कहा   अभी तक 11 लाख आपत्तियों की शिकायत मिली है,जो उस लोकतंत्र पर प्रहार है जिसे राहुल गांधी बार-बार उठा रहे हैं, जीतू पटवारी ने बीएलओ और आरओ को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा के प्रभाव में आकर अगर आपने गलती की तो FIR कराएंगे सीधा जेल भेजेंगे, कोई भी अन्याय करेगा, अवैधानिक काम करेगा तो कांग्रेस छोड़ेगी नहीं।

BJP पूरी सरकार आउटसोर्स पर चलाना चाहती है

ई ऑफिस प्रणाली लागू होने के बाद आउटसोर्स कर्मचारीयो की भर्ती बन्द करने से जुड़े सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा कि स्वाभाविक है आउटसोर्स व्यवस्था चालू ही क्यों की गई थी क्योंकि आप नियमित नौकरी नहीं देना चाहते थे क्योंकि आप सारे पद ईमानदारी से नहीं भर रहे थे,  उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी पूरी सरकार आउटसोर्स पर चलाना चाहती है, मंत्रालय आउटसोर्स पर चलना चाहती है, स्वास्थ्य विभाग आउटसोर्स पर जा चुका है यह आउटसोर्स की ही सरकार है लेकिन जिन कर्मचारियों ने सालों काम किया है उनके भविष्य का क्या होगा यह सरकार असंवेदनशील है उनको किसी की संवेदनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं : जीतू पटवारी 

पीएम मोदी को लिखे पत्र को लेकर जीतू पटवारी ने कहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और चीफ सेक्रेटरी दोनों ने यह स्वीकार किया है कि जिले में हर कलेक्टर चोर है हर कलेक्टर पैसा लेता है हम बार-बार यह कह रहे हैं 50% भ्रष्टाचार होता है,लेकिन इस सरकार ने ये गैप भी तोड़ दिया है इसको सील लगाने का काम चीफ सेक्रेटरी ने किया है। यह पूरी जानकारी पीएमओ में भी है और यह पूरी जानकारी सीएम को भी है इसका मतलब यह है कि जो कलेक्टर आता है उसे पता है कि वह चोरी करने के लिए जिले में आता है, उसे सीएम भेजता है उसको पैसे से ही पोस्टिंग मिलती है, तहसीलदार हो पटवारी हो अलग-अलग गांव में कर्मचारी हर जगह करप्शन है, जब यह प्रशासनिक अराजकता आ गई है करप्शन है चीफ सेक्रेटरी स्वीकार कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री को पद पर रहने का अधिकार नहीं है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews