एमपी विधानसभा चुनाव 2023 : ग्वालियर की 6 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 90 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 16,24,567 मतदाता

MP Election 2023 Gwalior News

MP Election 2023 : ग्वालियर जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर को मतदान होगा। मतदान का समय प्रात: 7 बजे से सायंकाल 6 बजे तक निर्धारित है। जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे 90 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 16 लाख 24 हजार 567 मतदाता करेंगे। कुल मतदाताओं में 8 लाख 58 हजार 640 पुरूष मतदाता, 7 लाख 65 हजार 871 महिला एवं 56 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार इतने उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण में 20 उम्मीदवार, ग्वालियर में 19 उम्मीदवार, ग्वालियर पूर्व में 15 उम्मीदवार, ग्वालियर दक्षिण में 10 उम्मीदवार, भितरवार में 14 उम्मीदवार एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र – डबरा (अजा.) में 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

ग्वालियर पूर्व में सबसे अधिक, डबरा में सबसे कम मतदाता

जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-16 ग्वालियर पूर्व में सबसे अधिक अर्थात 3 लाख 30 हजार 293 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-19 डबरा अजा. में हैं। यहाँ के कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 41 हजार 767 है।

मतदाताओं का विधानसभावार ब्यौरा

  • विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-14 ग्वालियर ग्रामीण – कुल मतदाता 2,51,788 (पुरुष – 1,35,152, महिला- 1,16,633 व थर्ड जेंडर – 3)।
  • विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-15 ग्वालियर – कुल मतदाता 2,99,765 (पुरुष – 1,58,276, महिला- 1,41,468 व थर्ड जेंडर – 21)।
  • विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-16 ग्वालियर पूर्व – कुल मतदाता 3,30,293 (पुरुष, 1,75,031 महिला – 1,55,252 व थर्ड जेंडर – 10)।
  • विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-17 ग्वालियर दक्षिण – कुल मतदाता 2,58,312 (पुरुष – 1,33,861, महिला – 1,24,440 व थर्ड जेंडर – 11)।
  • विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-18 भितरवार – कुल मतदाता 2,42,642 (पुरुष – 1,28,990, महिला – 1,13,648 व थर्ड जेंडर – 4)।
  • विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-19 डबरा (अजा.) – कुल मतदाता 2,41,767 (पुरुष – 1,27,330, महिला – 1,14,430 व थर्ड जेंडर – 7)।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews