MP Election 2023 : भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक शुरू, उद्घाटन सत्र में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

MP Election 2023 : भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक शुरू, उद्घाटन सत्र में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Gwalior News : विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश कार्य समिति की अंतिम बैठक आज ग्वालियर आयोजित की जा रही है। बैठक के उद्घाटन सत्र की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने कहा बैठक में तय किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए 15 अगस्त को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को कमजोर करने वाली परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से कैसे देश कमजोर होता है।

इस बारे में चर्चा होगी और गृह मंत्री अमित शाह इसी संबंध में संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी जी ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया है कि इस सबके विरुद्ध हमको खड़ा होना है और इन्हें संकल्पों के साथ ही मध्य प्रदेश में पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ें।

सबनानी ने कहा जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को 2023 के विधानसभा के चुनाव में मिलेगा और 150 से अधिक सीट जीत कर हम पुनः जनता की और अधिक सेवा कर सकेंगे। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि आगे के सत्र लगातार चलेंगे । अभी संभाग से हमारी बैठकें होने वाली है जो कार्यक्रम तय हुए उनको नीचे जमीनी स्तर पर उतारना है। – ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews