ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी के एजेंट ने भाजपा कार्यकर्ता पर लगाये मारपीट के आरोप

MP Election 2023 Gwalior News

MP Election 2023 : ग्वालियर में आज सुबह से मतदान केन्द्रों पर लंबी लंबी लाइन दिखाई दे रही हैं, जिले में शांतिपूर्ण मतदान जारी है, पार्टी प्रत्याशी स्वयं वोट डाल रहे हैं और मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि वे भी लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

ग्वालियर जिले की ग्वालियर विधानसभा सीट जिले की हॉट सीटों में से एक है यहाँ से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भाजपा प्रत्याशी हैं वहीँ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा को प्रत्याशी बनाया है, आज सुबह से ही ग्वालियर विधानसभा में मतदान के लिए उत्साह दिखाई दे रहा है।

प्रत्याशियों ने एक दूसरे की हार की बौखलाहट कहा 

इस बीच पोलिंग बूथ क्रमांक 281,280 पर एक मारपीट की शिकायत सामने आई है, कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा के एजेंट ने भाजपा प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के समर्थक पर सबके सामने मारपीट करने के आरोप लगाए है। सुनील शर्मा ने कहा कि वे एसपी से शिकायत कर रहे हैं उन्होंने इसे भाजपा की हार की बौखलाहट कहा तो ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने भी कांग्रेस पर हार की बौखलाहट का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि ग्वालियर में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”885511022″]

[dgv_vimeo_video id=”885511326″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews