MP School : सर्दी का सितम, इन जिलों में भी स्कूलों में अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किये आदेश

mp news

School closed in MP  : बढ़ती सर्दी को देखते हुए जिला कलेक्टर्स स्कूलों को बंद करने के आदेश दे रहे हैं, प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टर ने आज मंगलवार को दिन में स्कूलों में अवकाश की घोषणा की वहीं शाम होते होते ग्वालियर चम्बल संभाग के जिलों के कलेक्टर्स ने भी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया।

ग्वालियर में 5 वीं तक स्कूल बंद

ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, सहित भिंड और मुरैना जिलों के कलेक्टर्स ने अपने अपने जिलों के कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के  स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं। मंगलवार की शाम जारी आदेश में ग्वालियर कलेक्टर ने कहा कि 5 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान होने और शीतलहर चलने के कारण बच्चों की सेहत पर असर हो सकता है इसे ध्यान में रखते हुए कक्षा 5 तक की कक्षाएं 7 जनवरी तक नहीं लगेंगी, शेष सभी स्कूल पूर्व के आदेश के तहत सुबह 9:30 से पहले नहीं लगेंगे।

मुरैना में 8 वीं तक की कक्षाएं बंद

उधर मुरैना कलेक्टर ने अपने आदेश में जिले में संचालित कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है , ये अवकाश 7 जनवरी तक होगा, शिक्षक समय पर स्कूल आएंगे लेकिन कक्षाएं नहीं लगेंगी, ये आदेश शासकीय स्कूलों के साथ साथ सभी तरह के प्राइवेट स्कूलों पर प्रभावी होगा।

भिंड कलेक्टर ने ये दिया आदेश

वहीँ भिंड जिले के कलेक्टर ने प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की है, अपने आदेश में भिंड कलेक्टर ने कहा कि 4 जनवरी से 7 जनवरी तक जिले में संचालित कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, इस आदेश का पालन सभी तरह के विद्यालयों को करना होगा।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews