मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, 3 दिन मावठा, आज 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, कोहरा-आंंधी

MP weather today: अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। सोमवार को 25 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
MP Weather:

पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ, जेट स्ट्रीम हवाएं और चक्रवाती परिसंचरण के असर मध्य प्रदेश में दो-तीन दिन मावठे का असर बरकरार रहने की संभावना है। सोमवार (2 फरवरी 2026) को 25 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रविवार (1 फरवरी 2026) सुबह नीमच व मंदसौर में तेज आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। ग्वालियर, धार, मुरैना व उज्जैन में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सतना, दतिया और खजुराहो में कोहरे के चलते दृश्यता कम रही, जिसके चलते सड़क यातायात प्रभावित रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.8°C खजुराहो (छतरपुर) में दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30°C खरगोन में दर्ज हुआ। राजगढ़ और नौगांव में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। खास करके ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

वर्तमान में सक्रिय है ये मौसम प्रणालियां

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, चकवाती परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। पूर्वोत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 232 किमी प्रति की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके अलावा एक और पश्चिमी विक्षोभ के 5 फरवरी 2026 की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की भी संभावना है। इसके प्रभाव से 4-5 फरवरी तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है।

सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, रायसेन और सीहोर में कोहरे का असर बना रह सकता है।

3 से 4 फरवरी को बादल-बारिश का अलर्ट

  • 3 फरवरी (मंगलवार): ग्वालियर-चंबल, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  • 4 फरवरी (बुधवार): ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

MP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews