MP: प्रियंका ने जिस युवा कांग्रेस नेता को दी थी शाबाशी, अब उसने लिया ये संकल्प

MP: प्रियंका ने जिस युवा कांग्रेस नेता को दी थी शाबाशी, अब उसने लिया ये संकल्प

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और घर में रहना तीन बातें सबसे महत्वपूर्ण बताई जा रही हैं। इनमें मास्क को लेकर लोग अभी भी परेशान हैं हालांकि प्रधानमंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि घर का बना मास्क, रुमाल, या गमछा, साफ़ी किसी से भी मुँह और नाक को कवर किया जा सकता है बावजूद इसके मास्क की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सरकार ने मास्क आवश्यक कर दिया है जिसके बाद ऐसे बहुत से लोग हैं जिनपर मास्क नहीं हैं ऐसे ही लोगों की मदद के लिए आगे आये हैं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेंद्र सिंह उन्होंने संकल्प लिया है कि किसी का चालान नहीं कटने दूंगा, एक लाख मास्क बाटूंगा”

दरअसल मुँह और नाक को कवर करने के लिए मास्क सबसे जरूरी और सरल उपाय है हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मास्क के अतिरिक्त किसी भी अन्य कपड़े से मुँह और नाक को कवर करने के लिए के कह चुके हैं बावजूद इसके लोग मास्क तलाश रहे हैं राज्य सरकार द्वारा बिना मास्क पहने निकलने पर रोक लगाने के बाद पुलिस चालानी कार्रवाई कर रही है। ऐसे में वो लोग परेशान हैं जिनके पास मास्क नहीं है और उन्हें बाहर निकालना पड़ता है और पुलिस की फटकार या चालान झेलना पड़ता है। ऐसे ही लोगों की मदद की लिए आगे आये हैं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेंद्र दर्शन सिंह । मितेंद्र ने ग्वालियर शहर के लोगों को 1 लाख मास्क पहनाने का बीड़ा उठाया है। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है और जो व्यक्ति मास्क नहीं पहनेगा उसका चालन काटा जाएगा । लेकिन शहर में मास्क की उपलब्धता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा । इसलिए मैं अपने खर्च पर लोगों को मास्क उपलब्ध कराउंगा लेकिन किसी को परेशान नहीं होने दूंगा। मितेंद्र दर्शन सिंह ने अपने इस अभियान की शुरुआत पिंटो पार्क , सैनिक कॉलोनी , शिव कॉलोनी , थाटीपुर आदि क्षेत्रों से की है | अभियान के तहत प्रतिदिन लगभग 3000 मास्क बांटे जायेंगे | जिससे आम आदमी को चालान का सामना न करना पड़े और वह कोरोना कि इस गंभीर महामारी से अपनी सुरक्षा कर सके । मितेंद्र ने कहा कि मैं भाजपा नेताओं से यह आग्रह करता हूँ कि इस महामारी के संकट में सबसे पहले प्राथमिकता होनी चाहिए कि हर एक व्यक्ति के पास मास्क की उपलब्धता हो। अतः उन्हें मास्क के साथ सेल्फी से बाहर निकलकर , हर व्यक्ति तक मास्क पहुंचाने के लिए अपने-अपने स्तर पर आस पास रहने वाले लोगों को मास्क उपलब्ध कराने का प्रयास करना चाहिए |

प्रियंका गांधी भी कर चुकी है तारीफ
बता दे कि मितेंद्र सिंह वही है जिनकी बीते दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तारीफ की थी।इससे पहले मितेन्द्र सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों और झोपड़ी में रह रहे गरीब लोगों के लिए खाने के सामान की व्यवस्था कर चुके है।इस पुनीत कार्य की जानकारी उनके मित्रों ने फेसबुक पर अपलोड कर दी थी और फिर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कॉर्डिनेटर मनोज त्रिवेदी के माध्यम से ये केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंची थी। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मितेंद्र सिंह को शाबासी दी थी। प्रियंका ने लिखा “मेरी तरफ से इन्हें शाबासी देदीजिये, आशा है आप सपरिवार ठीक हैं और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे हैं”

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews