VIDEO : मप्र के ऊर्जा मंत्री ने अलग अंदाज में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

ऊर्जा मंत्री

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। अपनी अलग कायशैली और अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (MP Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन भी अलग अंदाज में मनाया । उन्होंने श्मशान में जाकर झाड़ू लगाई, फावड़े से झड़ियाँ काटी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारत को स्वच्छ भारत बनाना चाहते हैं इसलिए हर व्यक्ति को उनकी इच्छा का मान रखना चाहिए।

यह भी पढ़े.. MP Weather : नदी-नाले उफान पर, मप्र के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

BJP प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन (Prime Minister Narendra Modi Happy Birthday) आज पूरे देश में मना रही है। मध्यप्रदेश में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। ग्वालियर (Gwalior) में भी पार्टी विभिन्न कार्यक्रम कर रही है। लेकिन अपने अलग अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अलग अंदाज में मनाया।ऊर्जा मंत्री (MP Energy Minister) चंद्र नगर के श्मशान पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे । उनके साथ भाजपा के कोटेश्वर मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थे।

यह भी पढ़े.. उज्जैन लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा अधिकारी, 5 हजार की रिश्वत लेते सीएमओ ट्रैप

ऊर्जा मंत्री ने झाड़ू उठाई और श्मशान की सफाई करने लगे। उन्होंने पूरे श्मशान की सफाई की और फावड़े से श्मशान में ऊगी झाड़ियों को काटा। ऊर्जा मंत्री को सफाई करता देख अन्य लोगों ने भी श्रमदान किया और श्मशान की सफाई की।इस मौके पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री का जन्म दिन है और वे भारत को स्वच्छ भारत बनाना चाहते हैं इसलिए हमारा भी कर्तव्य है कि हम आसपास सफाई रखें।

[dgv_vimeo_video id=”607256663″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews