मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में लापरवाही पड़ी भारी, नगर निगम कर्मचारी निलंबित

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में लापरवाही पड़ी भारी, नगर निगम कर्मचारी निलंबित

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान (Mukhyamantri Jan Sewa Abhiyan ) के तहत इन दिनों घर-घर सर्वेक्षण का कार्य  किया जा रहा है।  इनमें शासकीय सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है।  स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस काम को गंभीरता के साथ करना है इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी बावजूद इसके कर्मचारी लापरवाही दिखा रहे हैं जिसकी सजा के रूप में उनका निलंबन (Suspend) किया जा रहा है।

अपर कलेक्टर इच्छित गढ़पाले द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान (Chief Minister Public Service Campaign) के तहत किए जा रहे घर-घर सर्वेक्षण की समीक्षा के दौरान पाया गया कि नगर निगम के कर संग्रहक उत्तम सिंह जादौन द्वारा 13 दिन में मात्र 17 घरों का सर्वेक्षण कार्य किया गया है। उनका यह कृत्य सौंपे गए दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरते जाने के साथ-साथ मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 में विहित प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश अपर कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें – ग्वालियर की सड़कों पर तेज रफ़्तार भगा रहे थे कार, पुलिस ने पीछा किया तो निकले भोपाल के बदमाश, गिरफ्तार

नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल के अनुमोदन पर कर संग्रहक श्री जादौन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश पारित किए गए। निलंबन अवधि में श्री जादौन को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता पाने की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नगर निगम के पार्क विभाग में रहेगा।

ये भी पढ़ें – Government Jobs : रेलवे में 3 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां जानें पूरी डिटेल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews