महाराष्ट्र गए कमल नाथ पर नरोत्तम मिश्रा का शायराना अंदाज में तंज

महाराष्ट्र गए कमल नाथ पर नरोत्तम मिश्रा का शायराना अंदाज में तंज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान में कांग्रेस समर्थित सरकार को बचाने गए कमल नाथ पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शायराना अंदाज में तंज कसा है, वे बीती रात ग्वालियर में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने आये थे।

भाजपा (BJP Madhya Pradesh) व्यापारी प्रकोष्ठ ने बुधवार को ग्वालियर व्यापार एवं विकास को लेकर व्यापारियों से परिचर्चा का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी शामिल हुए। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया।

ये भी पढ़ें – नई पेंशन योजना के तहत पेंशन भुगतान और पारिवारिक पेंशन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, नहीं मिलेगा लाभ

नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra)ने महाराष्ट्र के सियासी संकट (Maharashtra Political Crisis) के बीच पर्यवेक्षक बनाकर कांग्रेस (MP Congress) द्वारा भेजे गए पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath) की भूमिका पर शायराना अंदाज में तंज कसा। उन्होंने कहा कि “अपनी बिगड़ी बना ना सके जमाने भर के घड़ीसाज हैं हम।” वह अपनी सरकार बचा नहीं पाए थे, यहां टूटफूट हो गई महाराष्ट्र में भी हो गई, ये उनके अंदर का मामला है  वहां शिवसेना टूटी यहां कांग्रेस टूटी, मुझे नहीं लगता है कि वहां भी सरकार बचेगी।

ये भी पढ़ें – जनकवि मुकुट बिहारी सरोज सम्मान 2022 से सम्मानित होंगे साहित्यकार देवेंद्र आर्य

नगरीय निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस नेताओं के इस्तीफा दिए जाने के सवाल पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का सूरज अब अस्ताचल की ओर है, यह डूबता जहाज है कोई उसमें बैठना ही नहीं चाहता।

[dgv_vimeo_video id=”723230464″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews