सरकारी विभागों पर 8 करोड़ से ज्यादा बकाया, कनेक्शन काटेगी बिजली कंपनी

Electricity Bill

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

एक सामान्य उपभोक्ता बिजली का एक महीने का बिल यदि निर्धारित तिथि तक जमा नहीं करता तो बिजली कंपनी तत्काल उसे कनेक्शन काटने का नोटिस थमा देती है लेकिन सरकारी विभागों पर बिजली कंपनी मेहरबान है। ग्वालियर जिले में संचालित सरकारी विभागों पर बिजली बिल के 8 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है। कंपनी 6 महीने से इन्हें नोटिस थमा रही है लेकिन विभाग पैसा जमा नहीं कर रहे अब कंपनी कनेक्शन काटने की तैयारी कर रही है।

ग्वालियर जिले में संचालित होने वाले राज्य और केंद्र सरकार के 20 विभाग ऐसे हैं जिनपर करीब सवा आठ करोड़ रुपये बिजली बिल के बकाया हैं। सबसे ज्यादा 3 करोड़ से ज्यादा की राशि पुलिस विभाग पर बकाया है। इसके अलावा नगर निगम पर भी बिजली बिल का 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है। बिजली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक पिछले छह महीने में कई बार विभाग प्रमुखों को नोटिस दिया गए लेकिन किसी ने भी बिल जमा नहीं कराये। लेकिन यदि इस महीने यदि डिफॉल्टर विभाग बिजली बिल की बकाया राशि नहीं चुकाते तो विभाग के कनेक्शन काटे जायेंगे।

इन विभागों पर है बकाया

बिजली कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा पुलिस विभाग पर 3 करोड़ 3 लाख 43 हजार रुपये बकाया है इसे बाद नगर निगम का नंबर आता है उसपर भी 1 करोड़ 28 लाख 23 हजार रुपये का बिल बकाया है। इसे अलावा स्वास्थ्य विभाग पर 72 लाख 12 हजार, शिक्षा विभाग पर 52 लाख 85 हजार, पीएचई पर एक लाख 26 हजार, राजस्व विभाग पर सात लाख 14 हजार, कृषि विभाग पर एक लाख 80 हजार, वन विभाग पर चार लाख 99 हजार, आदिम जाति कल्याण विभाग पर 17 लाख 90 हजार, कलेक्ट्रेट पर 27 लाख 77 हजार, आर टी ओ पर दो लाख दो हजार, पी डब्ल्यू डी पर 14 लाख 17 हजार रुपये के साथ साथ अन्य सरकारी विभागों पर एक करोड़ 19 लाख 27 हजार रुपये बकाया है। राज्य सरकार के अलावा केंद्र सरकार के विभागों पर भी बिजली बिल की राशि बकाया है। इसमें रेलवे पर एक करोड़ 18 लाख, पोस्ट ऑफिस और बीएसएनएल पर 44 लाख 56 हजार रुपये एवं अन्य विभागों पर सात लाख 55 हजार रुपये की राशि बकाया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews