नए शोरूम का उद्घाटन पड़ा भारी, Gwalior में चोरों ने घर को निशाना बनाकर की 10 लाख की चोरी

नए शोरूम का उद्घाटन पड़ा भारी, Gwalior में चोरों ने घर को निशाना बनाकर की 10 लाख की चोरी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) में शातिर चोरों ने व्यापारी के सूने घर को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना तब हुई जब व्यापारी अपने नए शोरूम के उद्धघाटन के लिए परिवार सहित गए थे और रात्रि जागरण के चलते शोरूम पर ही रुक गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें – Gwalior News: मौत के बाद भी सबक नहीं, बेख़ौफ़ बिकती है Illegal liquor, वीडियो वायरल 

जानकारी के मुताबिक बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर सेक्टर 3 (Vinay Nagar Sector 3) में रहने वाले व्यापारी राहुल शिवहरे के सूने घर को चोरों ने बीती रात निशाना बना दिया। राहुल शिवहरे ने बताया कि उन्होंने सिटी सेंटर (City Centre) क्षेत्र में इंटीरियर डेकोरेशन का शोरूम  खोला है।  पूरा परिवार उसके उद्घाटन के लिए घर में ताला लगाकर चला गया, रात को जागरण था तो सब वहीँ रुक गए, इसी दौरान मौका देखकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।  उन्होंने बताया कि चोरों ने इत्मीनान से  घर की तलाशी ली और  दो LED टीवी, 76,000 रुपये नगद, सोने का बड़ा हार, सोने का छोटा हार, सोने की चार चूड़ियां और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। उन्होंने चोरी गए सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई है।

ये भी पढ़ें – Ratlam News: शहर में सख्ती, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं है कोरोना का भय, भीड़ की डरावनी तस्वीरें आई सामने

उधर बहोड़ापुर थाना टी आई अमर सिंह सिकरवार का कहना है कि घर में बिखरे सामान की हालत देखकर समझ आता है कि चोर यहाँ बहुत देर तक रहा है उसने एक एक सामान की तलाशी ली है। चोरी बड़ी दिखाई दे रही है।  पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews