
NSUI protest in Jiwaji University Gwalior: ईओडब्ल्यू में मामला दर्ज होने के बाद से जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफ़ेसर अविनाश तिवारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, फर्जी कॉलेजों को मान्यता देने के मामले में फंसे कुलगुरु के खिलाफ आज एनएसयूआई का आक्रोश फूटा और उसने कुलगुरु की नेम प्लेट पर कालिख पोत दी, विश्व विद्यालय में उनका पुतला जलाया और दीवारों पर भ्रष्ट कुलपति लिख दिया।
जीवाजी विश्वविद्यालय अपनी कारगुजारियों के लिए हमेशा चर्चा में रहता है, NAAC ++ की रैंक रखने वाला ये विश्वविद्यालय इस बार कुलगुरु और अन्य 19 प्रोफेसर्स पर ईओडब्ल्यू में मुकदमा दर्ज होने के कारण चर्चा में है, एफआईआर के बाद विभाग ने फर्जी कॉलेजों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया, कुलाधिपति यानि राज्यपाल ने कुलगुरु और प्रबंधन को फटकार भी लगा दी लेकिन कुलगुरु पद पर बैठे अविनाश तिवारी अभी हटाये नहीं गए हैं जिससे एनएसयूआई आक्रोशित है।
कुलगुरु पर EOW ने दर्ज किया है मामला
मुरैना के झुण्डपुरा में स्थित कॉलेज शिवशक्ति महाविद्यालय को दी गई मान्यता का मामला खुलते है सियासत गरमा गई है, जाँच में सामने आया कि शिव शक्ति कॉलेज पिछले 11 साल से चल रहा है लेकिन इसके पास कोई बिल्डिंग ही नहीं है और विश्व विद्यालय इसे मान्यता देता रहा, जिस कमेटी ने इसे मान्यता के लिए हरी झंडी दी उसमें प्रोफ़ेसर अविनाश तिवारी भी शामिल थे (तब वे कुलपति नहीं थे), मामले की शिकायत के बाद EOW ने प्रोफ़ेसर तिवारी सहित कमेटी में शामिल 19 अन्य प्रोफेसर्स पर मुकदमा दर्ज कर खलबली मचा दी।
अब तक कुलगुरु का इस्तीफा नहीं होने नाराज हैं छात्र
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन यानि NSUI इस घटना से आक्रोशित है, छात्र संगठन के नेताओं के कहना है कि विश्व विद्यालय में भष्टाचार होता है इसकी लड़ाई हम लगातार लड़ रहे हैं और अब साबित भी हो गया है लेकिन EOW में मामला दर्ज होने के बाद भी कुलगुरु पद पर जमे हुए हैं, जबकि ये गरिमा वाला पद है उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए था इसलिए हमने आज प्रदर्शन किया।
कुलगुरु का पुतला जलाया नेम प्लेट पर कालिख पोती
एनएनयूआई छात्र नेता विश्वविद्यालय पहुंचे और उन्होंने वहां कुलगुरु का पुतला जलाया और विश्वविद्यालय की दीवारों प् र्जगाह जगह भ्रष्ट कुलपति लिख दिया, इतना ही नहीं छात्र नेता कुलपति निवास पहुंचे और उन्होंने वहां लगी कुलपति निवास और प्रोफ़ेसर अविनाश तिवारी की नेम प्लेट पर कालिख पोत दी।
NUSI ने विश्वविद्यालय में धारा 52 लगाने की मांग की
NSUI प्रदेश सचिव वंश माहेश्वरी ने कहा कि हम विश्वविद्यालय में अनियमितता, घोटाले, कॉलेजों को मान्यता देने में होने वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे हैं, अब तो EOW में केस दर्ज हो गया है उसके बाद भी कुलगुरु अविनाश तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है, हम उनके इस्तीफे और विश्वविद्यालय में धारा 52 लगाने की मांग कर रहे है, जब तक ये नहीं होता हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
[dgv_vimeo_video id=”1049615275″]
[dgv_vimeo_video id=”1049615394″]
[dgv_vimeo_video id=”1049615585″]
[dgv_vimeo_video id=”1049615713″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

