सीमांकन करने गए पटवारी के साथ मारपीट, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

सीमांकन करने गए पटवारी के साथ मारपीट, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन का सीमांकन करने गए पटवारी और अन्य शासकीय कर्मचारियों के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट कर दी। इन दबगों ने गांव के ही एक व्यक्ति को शराब के लिए पैसे नहीं देने पर उसकी भी मारपीट की। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

सीएसपी रवि  भदौरिया ने बताया कि जिला प्रशासन का राजस्व विभाग का एक दाल जमीन  का सीमांकन करने पुराणी छावनी थाना क्षेत्र के गंगा मालनपुर गांव गया था।  टीम में राजस्व निरीक्षक, पटवारी और अन्य कर्मचारी थे।  सरकारी टीम जब अपना काम कर रही थी तब चार लोगों ने पटवारी के साथ मारपीट शुरू कर दी, पूरी टीम को धमकी दी और सीमांकन नहीं करने दिया।

ये भी पढ़ें – अमिताभ बच्चन ने किसे घोषित किया अपना उत्तराधिकारी, पढ़ें पूरी खबर

इन्हीं आरोपियों ने गांव में ही रहने वाले महाराज सिंह के सतह भी मारपीट की। उसके साथ मारपीट की वजह ये थी कि आरोपियों के मांगने पर महाराज सिंह ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए। घटना के बाद पीड़ित पुलिस थाने पहंचे। सीएसपी  बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड हैं इनके खिलाफ पूर्व में धारा 110 के तहत कार्यवाही हो चुकी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें – कश्मीरी पंडितों के एक संगठन ने खटखटाया SC का दरवाजा, याचिका दर्ज, रखी यह मांग   

[dgv_vimeo_video id=”691829814″]

[dgv_vimeo_video id=”691830139″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews