ग्वालियर में मानसिक दिव्यांग छात्रा के साथ चपरासी ने किया दुष्कर्म, पुलिस रिमांड पर आरोपी

मूक-बधिर, मानसिक रूप से विकलांग 11 वर्षीय लड़की से दुराचार, एसपी और महिला बाल विकास अधिकारी को नोटिस जारी

ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट। ग्वालियर (Gwalior) के जनकगंज थाना क्षेत्र से एक घिनौनी घटना सामने आई है। यहां पर एक 16 साल की मानसिक दिव्यांग छात्रा के साथ कोचिंग के प्यून द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस वहशी मानसिकता के व्यक्ति ने 3 महीने तक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। मामला सामने के बाद छात्रा की मां ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है।

अपने साथ हो रही इस घटना की वजह से छात्रा चुप रहने लगी थी। जब मां ने उससे पूछा कि उसे क्या हुआ है, तो छात्रा ने इशारों में और टूटी फूटी भाषा में अपने साथ हो रही ज्यादती की बात मां को बताई। घटना को सुनकर मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के स्पेशल एजुकेटर के जरिए छात्रा का बयान लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Must Read- पिछोर नगर परिषद अध्यक्ष राम जानकी पंडा से MP Breaking की खास बातचीत, जानें उन्होंने क्या कहा

जनकगंज इलाके में रहने वाली यह लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ती है और मानसिक रूप से दिव्यांग है। दूसरे बच्चों की तरह वह साफ शब्दों में बोल भी नहीं पाती है। वो पास में ही स्थित कोचिंग पर सुबह और शाम पढ़ने के लिए जाती है। यहां पर एक भगत नाम का प्यून है जिसकी उम्र 55 वर्ष है, उसकी लड़की पर गंदी नजर थी।

अपनी भाषा में लड़की ने आपबीती सुनाते हुए मां को कहा कि चपरासी अंकल गंदे हैं। मैं कोचिंग जाती हूं तो मुझे देखकर गंदे इशारे करते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने मुझे टच भी किया और मेरे साथ गलत काम किया। पिछले 3 महीने से वह मेरे साथ गंदा काम कर रहे हैं। छात्रा ने इस बात की जानकारी भी दी है कि चपरासी ने दुष्कर्म करने के बाद किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसी बात के डर से छात्रा ने किसी को कुछ भी नहीं कहा। छात्रा ने पहले यह बात अपनी टीचर और सहेली को बताई, इसके बाद मां को यह सब बातें बताई। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और छात्रा के बयान लिए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews