जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जा रही लाखों रुपये की पाइप लाइन चोरी, दो गिरफ्तार, कंपनी का सुपरवाइजर निकला मास्टरमाइंड

जन जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है लेकिन बदमाशों की नजर उनपर पद गई है और काम करने वाली कंपनी के कर्मचारी ही मिलकर ये कीमती पाइप चोरी करवा रहे हैं , ग्वालियर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
Arrest

Arrest

Gwalior News : ग्वालियर की बेलगढ़ा थाना क्षेत्र में हुई पाइप लाइन चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है, पुलिस ने लखेश्वरी मंदिर के पास से जलजीवन मिशन पेयजल परियोजना के तहत बिछाई जा रही पानी की पाइप लाइन  चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी के पाइप बरामद किये हैं पुलिस ने चोरों से कब्जे से चोरी के 01 लाख रुपये  कीमत के 21 पाइप 02 लाख 20 हजार रुपये नगद जब्त किये हैं । पकड़े गये दोनों चोरों में से एक उक्त कंपनी का ही सुपरवाइजर है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 23 जनवरी 2025 को रीन वाटरटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जूनियर अकाउण्टेंट सामीउल हक मोल्ला ने थाना बेलगढा में रिपोर्ट की थी कि उनकी कंपनी जल निगम भोपाल के अधीन घाटीगांव भितरवार पेयजल परियोजना, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति हेतु पाइप लाइन बिछाने का कार्य भितरवार में कर रही है।

उसने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा अगस्त में लखेश्वरी मंदिर के पास डीआई पाइप का स्टॉक किया गया है। उक्त स्टॉक यार्ड से उन्हें कुछ पाइप चोरी होने की सूचना प्राप्त होने पर उन्होंने चेक किया तो करीब 100-150 नग डी आई पाइप 150 एम.एम डाया के चोरी होना पाये गये। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की।

जल जीवन मिशन के 05 ट्रक पाइप की चोरी

विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी सहायता व मुखबिर सूचना के आधार पर अलवर निवासी एक संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित किया और फिर उसे ग्राम सामोला अलवर राजस्थान से हिरासत में लिया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति से पाइप  चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, पूछताछ में आरोपी ने उक्त कंपनी के ही सुपरवाईजर निवासी बामौर के साथ मिलकर 05 ट्रक पाइप चोरी करना बताया।

चोरी के पाइप जब्त, कैश भी बरामद 

पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के कब्जे से चोरी के  01 लाख रुपये कीमत के 21 पाइप जब्त किये। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी सुपरवाइजर निवासी बामौर को भी हिरासत में लिया गया। जिसके कब्जे से पाइप चोरी करने पर उसके हिस्से में मिले 02 लाख 20 हजार रुपये नगद जब्त किये गये। पकड़े गये दोनों आरोपियों को थाना बेलगढ़ा के अपराध में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरोह का एक आरोपी धार पुलिस पहले ही पकड़ चुकी 

पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों से चोरी के अन्य माल के संबंध में विस्तृत पूछताछ की तो ग्राम सामोला अलवर राजस्थान निवासी आरोपी ने बताया कि उक्त चोरी की घटना में उसका एक और साथी शामिल था, जिसे धार पुलिस ने एक अन्य पाइप चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है, वह अभी जेल में है, उसी ने चोरी के अन्य पाइप अपने अन्य साथी निवासी अलवर को बेचे हैं। थाना बेलगढ़ा पुलिस द्वारा चोरी के पाइप खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का अन्य माल बरामद किया जायेगा।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews