PM Modi की माँ के लिए अपशब्दों पर भड़की BJP, कांग्रेस कार्यालय पर किया प्रदर्शन, नेता बोले- राहुल गांधी को माफ़ी मांगनी होगी

भाजपा नेताओं ने एक रैली निकालकर प्रदर्शन किया और कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाया और प्रधानमंत्री मोदी की माँ को गाली देने वाले पर सख्त कार्यवाही की मांग की और एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी से भी माफ़ी मांगने की मांग की है।
Gwalior BJP protest

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं, वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ चल रही इस यात्रा में पिछले दिनों कांग्रेस और आरजेडी के संयुक्त मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ के लिए गालियों का प्रयोग किया गया जिसके बाद से भारतीय जनता पार्टी भड़की हुई है और प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में आज सोमावर को ग्वालियर में पार्टी ने जंगी प्रदर्शन किया।

बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माँ को दी गई गाली के बाद से अभी तक कांग्रेस की तरफ से अधिकृत माफ़ी नहीं मांगी गई है, उलटा कांग्रेस के नेताओं और उनकी विचारधारा के समर्थन करने वालों का दावा है कि ये भाजपा ने ही करवाया है क्योंकि वो राहुल गांधी की यात्रा से डरे हुए है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इसे मुद्दा बना दिया है और जोरदार तरीके से विरोध जता रही है।

कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा का जंगी प्रदर्शन  

ग्वालियर में आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की माँ को गाली दिए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है, पार्टी की महानगर इकाई के साथ मिलकर महिला मोर्चे के नेतृत्व में पार्टी के सभी मोर्चों ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और शिंदे की छावनी स्थित ग्वालियर जिला कांग्रेस कर्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और कांग्रेस का पुतला दहन किया।

“राहुल गांधी माफ़ी मांगो” के नारे, BJP का प्रदर्शन 

पूर्व घोषित कार्यक्रम को देखते हुए कांग्रेस कार्यलय के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय से पहले ही सड़क के दोनों तरह बैरीकेडिंग कर दी जिससे किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, हजारों की संख्या में भाजपा के महिला पुरुष कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर राहुल गांधी माफ़ी मांगो के नारे लगाते हुए वहां पहुंचे।

BJP कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ी, हंगामा किया 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया l;यकीन भारी पुलिस बल के चलते वे ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए तो कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गये, हालाँकि पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर नीचे उतार दिया, पार्टी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के इशारे पर उनके कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माँ को गाली गाली दी है इसे देश कभी माफ़ नहीं करेगा।

“कांग्रेस ने कभी नारी शक्ति का सम्मान नहीं किया” 

ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने कभी नारी शक्ति का सम्मान नहीं किया कभी उसके नेता महिलाओं को बोरों में भरने की बात करते हैं तो अब उनके नेता प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माँ को गाली दे रहे हैं, भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का डीएनए ही ऐसा हो गया है कि वे नारी शक्ति को सम्मान की नजर से नहीं देख पाते, वे गुंडागर्दी पर उतारू हो गए हैं देश की जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी।

“देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ़ नहीं करेगी” 

वरिष्ठ नेत्री सुमन शर्मा ने कहा कांग्रेस के नेता कभी बोरों में भरने की बात करती है तो कभी शराबी कहती है, उन्होंने कहा कि माँ किसी की भी सम्मानीय होती है  लेकिन कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है इस बार तो कांग्रेस ने सीमा ही लाँघ दी है प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माँ को गाली दी इसके लिए पार्टी को माफ़ी मांगनी होगी।

[dgv_vimeo_video id=”1114823723″]

[dgv_vimeo_video id=”1114823937″]

[dgv_vimeo_video id=”1114824072″]

[dgv_vimeo_video id=”1114824209″]

[dgv_vimeo_video id=”1114824333″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews