पुलिस चैकिंग में व्यस्त, चौराहे पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने किया अपहरण का प्रयास

Police-busy-in-cheking-kidnapping-attempt

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देश पर नशे के सौदागर को गिरफ्तार करने में तो बहुत तेज है लेकिन उसकी नजरों में दूसरे अपराधी खुले आम धूल झोंक जाते हैं। ताजा मामला आज शाम का ही है जब फूलबाग जैसे व्यस्त चौराहे पर स्कॉर्पियो से आये बदमाशों ने टेम्पो का इन्तजार कर रहे युवक के साथ ना सिर्फ मारपीट की बल्कि उसका अपहरण करने का प्रयास भी किया।

बुधवार को बिरलानगर में दिन दहाड़े खुले आम बीच सड़क पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों द्वारा भाजयुमो नेता नंदी तोमर और उसके मित्र पर गोली चलाने की घटना के बाद आज एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी। शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में एक फूलबाग चौराहे पर आज शाम करीब 7 बजे करीब 6 युवक बिना नंबर की स्कोर्पियो से आये और उतर कर टेम्पो का इन्तजार कर रहे एक युवक के साथ मारपीट करने लगे। युवक ने बचने का प्रयास किया लेकिन युवकों की संख्या अधिक होने से वो संघर्ष करता रहा । फिर बदमाशों ने युवक के अपहरण का प्रयास किया लेकिन युवक ने खुद को छुड़ा लिया। खास बात ये है कि जब ये मारपीट और अपहरण के प्रयास की घटना हुई तब पुलिस पास में ही वाहन चेकिंग कर रही थी लेकिन पुलिस ने घटना को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। हालाँकि घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं हुई है। लेकिन घटना की तस्वीरे सचाई बयान कर रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews