पुलिस के मैदानी अमले को स्पॉट पर ही मिलेगा गर्म पानी और चाय, चलित कैंटीन शुरू

पुलिस के मैदानी अमले को स्पॉट पर ही मिलेगा गर्म पानी और चाय, चलित कैंटीन शुरू

ग्वालियर।ग्वालियर@अतुल सक्सेना|लॉक डाउन में सड़क पर ड्यूटी पर मुस्तैद फील्ड स्टाफ की चिंता करते हुए ड्यूटी पॉइंट पर ही गर्म पानी और चाय की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक ने कराई है। एसपी ने इसके लिए चलित कैंटीन को शुक्रवार को रवाना किया। ये चलित कैंटीन शहरी क्षेत्र में घूमेगी और मैदानी अमले को चाय और गर्म पानी सहित कुछ और वस्तुयें उपलब्ध करायेगी।

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन अपने मैदानी अमले की हौसलाअफजाई के लिए खुद भी मैदान में रहते हैं चूंकि कोरोना महामारी के संक्रमण से बचने के लिए बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है इसलिए वे हर समय मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील लोगों से करते रहते हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने मैदानी स्टाफ के लिए चलित कैंटीन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की राय में गर्म पानी अथवा चाय कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने में सहायक है इसलिए हैं इस चलित कैंटीन के माध्यम से अपने फील्ड स्टाफ को चाय और गर्म पानी उनके ड्यूटी पॉइंट पर ही उपलब्ध करा रहे हैं। एसपी ने इस मौके पर गर्म पानी के लिए पुलिस को बोतल उपलब्ध कराने वाले समाज सेवियों को धन्यवाद भी दिया।

गौरतलब है कि ग्वालियर के पुलिस महानिरीक्षक (एडीजीपी) राजा बाबू सिंह भी चलित चाय नाश्ता वाहन चलवा रहे हैं जिसके माध्यम से शहर की सीमाओं पर तैनात सभी विभागों के कर्मचारियों, अधिकारियों को चाय नाश्ता, गर्म पानी आदि उपलब्ध कराया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews