ससुराल पक्ष की महिलाओं की अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड, आरोपी साल भर बाद धराया

ससुराल पक्ष की महिलाओं की अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड, आरोपी साल भर बाद धराया

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

जिस तकनीक को अपनाकर एक वेब डिजाइनर ने अपराध किया उसी तकनीक के सहारे पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी को एक साल से ढूंढ रही थी और वो बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ में आया। खास बात ये है कि आरोपी नोएडा के एक विश्वविद्यालय में वेब डिजाइनर है। पुलिस ने उसके कब्जे से लेपटॉप और फोन बरामद किए हैं, जिसकी फॉरेंसिक एक्सपर्ट जांच कर रहे हैं।

एसपी साइबर सेल सुधीर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तेजेंद्र लोधी नामक फरियादी ने एक साल पहले शिकायत की थी कि कोई व्यक्ति उनके परिवार की महिलाओं की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट कर रहा है। ये व्यक्ति परिवार के पुरुषों के बारे में भी गंदे कमेंट कर रहा है। शिकायत महिलाओं से जुड़ी थी तो पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और साक्ष्य जुटाने शुरू किये। पुलिस ने जब आईटी एक्सपर्ट की मदद ली तो मालूम चला कि कोई व्यक्ति नोएडा से आईपी एड्रेस बदलकर ये काम कर रहा है। पुलिस को साक्ष्य जुटाने के बाद मालूम चला कि ग्वालियर का रहने वाला नानक चंद्र लोधी नोएडा के एक विश्व विद्यालय में वेब डिजाइनर है। उसी ने आईपी एड्रेस बदलकर यह फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है और इस पर अश्लील फोटो लोड किए हैं। सायबर पुलिस साल भर से आरोपी नानक चंद्र लोधी को तलाश रही थी, लेकिन वह नोएडा में फरारी काट रहा था। पुलिस ने उसके कई ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वो हाथ नहीं आया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि वो ग्वालियर आया हुआ है और दिल्ली जाने वाला है जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि नानक चंद्र लोधी का अपने ससुराल पक्ष से विवाद हुआ था और उसी के चलते उसने फोटो मॉर्फिंग कर फेसबुक आईडी पर अपलोड किए। साइबर टीम ने आरोपी के पास से दो लैपटॉप और एक मोबाइल जप्त किया है। आरोपी नोएडा की एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी से पास आउट वेब डिज़ाइनर है। वो टेक्निकल एक्सपर्ट है और इसी का फायदा उठाकर ससुराल वालों को बदनाम करने की नीयत से उसने ये काम किया। लेकिन अब उसी तकनीक का सहारे पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews