भैंसों का तबेला, गैराज, मकान बनाकर घेर रखा था पार्क, 24 करोड़ की बेशकीमती जमीन अतिक्रमण से मुक्त

भैंसों का तबेला, गैराज, मकान बनाकर घेर रखा था पार्क, 24 करोड़ की बेशकीमती जमीन अतिक्रमण से मुक्त

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में हजीरा क्षेत्र में स्थित मनोरंजनालय पार्क के आसपास की बेशकीमती जमीन को शुक्रवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण से मुक्त करा लिया। पार्क की शासकीय जमीन पर आसपास रहने वाले लोगों ने भैंसों का तबेला, गैराज, मकान, टॉयलेट, बाउंड्री वॉल आदि बनाकर कब्जा कर लिया था। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 24 करोड़ रुपये बताई गई है।

छतरपुर में Love Jihad का मामला! पुलिस पर लगे निष्क्रियता के आरोप

ग्वालियर जिले की ग्वालियर विधानसभा के ऐतिहासिक मनोरंजनालय पार्क को नगर निगम विकसित कर रही है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के प्रयासों से उनकी विधानसभा में स्थित मनोरंजनालय पार्क को आधुनिक बनाया जा रहा है जिससे क्षेत्रीय लोग इसका लाभ ले सकें। लेकिन नगर निगम ने जब इसको विकसित करना शुरू किया तो पार्क की बहुत से जमीन पर अतिक्रमण मिला जिसके चलते करीब चार महीने से पार्क के विकास का काम रुका हुआ था। लोगों ने पार्क की जमीन पर भैसों के तबेले, बाउंड्री वॉल, गैराज, मकान, टॉयलेट बना लिए थे।

शुक्रवार को एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ मनोरंजनालय पहुंचा और उसने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। यहाँ 40-50 लोगों ने पार्क की तीन बीघा जमीन पर अतिक्रमण कर लिया था जिसे प्रशासन ने हटा दिया । अतिक्रमण से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन की कीमत 24 करोड़ रुपये बताई गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews