इलाज के लिए छतरपुर से आया कैदी फरार, आरक्षक ने भाई के घर रुकाया था, पुलिस कर रही तलाश

नियम कहता है कि यदि कीड़ी कैदी को इलाज के लिए दूसरी जगह जाया जाये तो संबंधित थाने को सूचना दी जाए और उसके हिसाब से रुकने का स्थान देखा जाये लेकिन कैदी सनी को लेकर आये आरक्षकों ने ऐसा नहीं किया।
Prisoner from Chhatarpur for medical treatment escapes

Prisoner from Chhatarpur for medical treatment escapes

छतरपुर से इलाज के लिए ग्वालियर लाया गया एक कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया, उसे तीन आरक्षक लेकर आये थे, उसमें से एक आरक्षक ने उसे अपने भाई के फ़्लैट पर रात को रुकवा लिया और मौका देखते ही कैदी सुबह फरार हो गया, ग्वालियर पुलिस फरार कैदी की तलाश कर रही है ।

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि छतरपुर से तीन आरक्षक चोरी के आरोपी कैदी सनी पाल को इलाज के लिए कल  ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर लेकर आये थे, रात को  अस्पताल में मिली टीम ने सुबह आने के लिए कहा , उसके बाद ये लोग लौट गए लेकिन तीनों आरक्षकों में से एक शुभम शर्मा ने कैदी और अपने साथियों को अपने भाई के लोटा विला मल्टी स्थित फ़्लैट में रुकवा दिया।

ग्वालियर पुलिस कर रही तलाश, सूचना देने के लिए जारी किये नंबर  

रात में सभी फ़्लैट में ही रहे लेकिन सुबह कैदी सनी पाल फरार हो गया, पुलिस के मुताबिक सनी पाल चोरी का आरोपी है वो हरिद्वार उत्तराखंड का रहने वाला है उसके बाएं हाथ में हथकड़ी है उसके दायें हाथ में फ्रैक्चर है, पुलिस ने आरोपी की फार होने की सूचना सार्वजानिक की है पुलिस कंट्रोल रूम ग्वालियर का मोबाइल नंबर  7049101029 एवं विश्वविद्यालय थाना प्रभारी का मोबाइल नम्बर 9977250874 जारी किये हैं और लोगों से अपील की है कि कैदी की जानकारी मिले तो इस नम्बर पर सूचित करें।

मल्टी के गार्ड ने उसे गेट के बाहर जाते हुए देखा 

लोटस विला मल्टी के गार्ड कल्याण राजौरिया ने बताया कि एक युवक जिसके हाथ में पट्टी बंधी है उसे सुबह करीब 8 और साधे आठ बजे के बीच मल्टी से बाहर जाने की पुष्टि की है, चौकीदार ने कहा कि उसे ये नहीं मालूम  कि कैदी है नहीं उसने तो उसे बाहर जाते हुए देखा है, उसके जाने के कुछ देर बार पुलिस आई थी और उसके सम्बन्ध में पूछताछ कर रही थी, मुझे इससे ज्यादा जानकारी नहीं है।

Saurabh Shukla
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
इलाज के लिए छतरपुर से आया कैदी फरार, आरक्षक ने भाई के घर रुकाया था, पुलिस कर रही तलाश