सिंधिया समर्थक मंत्री का कांग्रेस पर हमला- “वहाँ तो एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी काम कर रही है”

सिंधिया समर्थक मंत्री का कांग्रेस पर हमला- “वहाँ तो एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी काम कर रही है”

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मंत्री पद त्यागकर भाजपा में आये उनके कट्टर समर्थक ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ग्वालियर मे कहा कि कांग्रेस में सुनने वाला कोई नहीं हैं इसलिए पलायन हो रहा है। वहाँ तो एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी काम कर रही है ।

उप चुनाव की तैयारी जो लेकर आयोजित अपने क्षेत्र ग्वालियर विधानसभा की चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में शामिल होने के बाद मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि हमारा लक्ष्य क्षेत्र का विकास है। जब हम कांग्रेस में थे तो तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से क्षेत्र के विकास के लिए पैसा मांगकर थक गए लेकिन उन्होंने ग्वालियर चंबल के हक का पैसा छिंदवाड़ा में लगा दिया । उन्होंने कहा कि मैं छिंदवाड़ा के विकास का विरोधी नहीं हूँ लेकिन किसी के हक को मारना गलत है। उन्होंने कहा कि मैं आभारी हूँ भाजपा नेतृत्व का मुख्यमंत्री का जिन्होंने इस क्षेत्र के विकास केलिए धनराशि दे रहे हैं। जिसकी मदद से जो विकास का पहिया 15 महीने में रुक गया था उसे तेज गति से चलाएंगे।

कांग्रेस द्वारा उनके विधायकों को तोड़ने के आरोपों का जवाब देते हुए प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ये कोरोना संक्रमण का समय है इस समय राजनीति करने की जरूरत नहीं है जनता की मदद की जरूरत है,लेकिन विपक्ष के पास बचा क्या है? इसलिए वो इस तरह की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष जो अपनी भूमिका का निर्वाह करना चाहिए विकास में बाधा नहीं बनना चाहिए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में अब सुनने वाला कोई नहीं है। इसलिए पलायन हो रहा है। वहाँ कोई धनी धौरी नहीं गई। विधायकों के क्षेत्र में विकास नहीं हो रहा तो वे कहाँ जायेंगे। वहाँ तो एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी काम कर रही है जिसमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष सभी छिंदवाड़ा से होगा। जिन्हे मुख्य धारा से जुड़ना है अपने क्षेत्र का विकास करना है वे भाजपा में आ रहे हैं और हम उनका स्वागत कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews