लापरवाही की मिली सजा, भिण्ड व अशोकनगर के दो अधिकारी निलंबित

लापरवाही की मिली सजा, भिण्ड व अशोकनगर के दो अधिकारी निलंबित

Gwalior News : मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश पर लापरवाह अधिकारी कर्मचारी लगातार निलंबित हो रहे हैं बावजूद इसके लापरवाही कम नहीं हो रही, आज एक बार फिर दो अधिकारियों को निलंबन की सजा मिली है, दो जिलों के कलेक्टर्स के प्रस्ताव पर संभाग आयुक्त ने निलंबन की कार्यवाही की है।

पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं विभागीय छात्रावासों सहित सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति घोर उदासीनता बरतना जनजातीय कार्य विभाग के भिण्ड व अशोकनगर जिले के जिला संयोजकों को भारी पड़ा है। ग्वालियर संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने भिण्ड के जिला संयोजक संजय गुप्ता और अशोकनगर जिले के प्रभारी जिला संयोजक (मूल पद क्षेत्र संयोजक) को निलंबित कर दिया है।

संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने भिण्ड व अशोकनगर जिले के कलेक्टर द्वारा दिए गए प्रस्ताव के आधार पर मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत यह कार्रवाई की है। निलंबित भिण्ड जिला संयोजक का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय भिण्ड रहेगा और अशोकनगर के निलंबित प्रभारी जिला संयोजक को निलंबन अवधि के लिए कलेक्टर कार्यालय अशोकनगर अटैच किया गया है। निलंबन अवधि में इन दोनों जिला संयोजकों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews