“जूते” पर बवाल: युवा कांग्रेस ने जलाया भाजपा जिला अध्यक्ष का पुतला

“जूते” पर बवाल: युवा कांग्रेस ने जलाया भाजपा जिला अध्यक्ष का पुतला

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। सुन्दरकाण्ड पाठ में जूते पहनकर पुष्पांजलि करने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष (BJP District President) अब कांग्रेस (Congress) के निशाने पर हैं। कांग्रेस नेता इसे हिंदुत्व का अपमान बताते हुए विरोध कर रही है।  ग्वालियर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष का पुतला जलाया और उनपर कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती के कार्यक्रम में कल सोमवार को भाजपा द्वारा एक होटल में आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ में जूते पहनकर शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी घिरते ही जा रहे हैं।  हालाँकि अभी तक उनकी पार्टी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन विपक्ष इसे मुद्दा बना चुका है।

ये भी पढ़ें – हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार दंपति के साथ की लूट, जेवर मोबाइल लूटकर फरार

भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी के जूते पहनकर सुन्दरकाण्ड पाठ में शामिल होने से गुस्साई युवा कांग्रेस ने आज मंगलवार को फूलबाग चौराहे पर पुतला फूंका।  युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व की बात करती है लेकिन उसे हिन्दू देवी देवताओं का सम्मान करना ही नहीं आता।  युवा कांग्रेस नेताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें – सिपाही को गोली मारने वाला पकड़ा, लूट करने के बाद जयपुर, जोधपुर जाते थे अय्याशी करने

गौरतलब है कि भाजपा जिला अध्यक्ष का जूते पहने वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने भी भाजपा पर तंज कसा था।

https://vimeo.com/595265465

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews