केंद्रीय मंत्री बनने के बाद दादी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने परिवार सहित पहुंचे सिंधिया

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद दादी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने परिवार सहित पहुंचे सिंधिया

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती के मौके पर एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर (Gwalior News) पहुंचे उन्होंने परिवार सहित कटोराताल रोड स्थित अम्मा महाराज की छत्री पहुंचकर दादी को पुष्पांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें – MP School: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, ऐसा किया तो होंगे निलंबित, अधिकारियों को निर्देश

ये भी पढ़ें – प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़ी कुपोषित बच्ची! मौत, कमलनाथ ने सरकार को घेरा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी मां माधवी राजे, पत्नी प्रियदर्शिनी राजे, पुत्र महा आर्यमन सहित अन्य परिजनों के साथ अपने राजवंश की छत्री  पहुंचे यहाँ उन्होंने दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के अलावा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा , ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सिंधिया समर्थक और भाजपा नेताओं ने राजमाता विजयाराजे को पुष्पांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : पुरानी दुश्मनी को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, मारी गोली

राजमाता की जयंती के मौके पर छत्री परिसर में एक भजन संध्या का आयोजन भी किया गया जिसमें इंडियन आइडल फेम ग्वालियर की गायिका शिन्नी सोनेने ने प्रस्तुति दी। सिंधिया भी परिवार सहित इसमें शामिल हुए।

[dgv_vimeo_video id=”629878447″]

[dgv_vimeo_video id=”629879112″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews