
ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट। ग्वालियर भाजपा जिला अध्यक्ष (Gwalior BJP District President) के कथित तौर पर शराब पीते वायरल वीडियो पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की आदत है कि ट्वीट करती रहती है और उसका एक उदाहरण आप ये देख रहे हो ।
भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी के वायरल वीडियो (Video of Gwalior BJP District President Kamal Makhijani goes viral) ने आज प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। कांग्रेस इस वीडियो को ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से सवाल कर रही है। दर असल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी कुछ लोगों के साथ बैठे हुए है , टेबल पर खाना है और शराब के गिलास हैं। जिला अध्यक्ष भी गिलास में कुछ पीते दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें – BJP जिला अध्यक्ष के वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने किये सवाल, ऐसे कैसे होगी शराब बंदी?
खास बात ये है भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी का ये वीडियो जिस समय वायरल हो रहा है केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर दौरे पर हैं। मीडिया ने जब सिंधिया से इस विषय में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैंने वीडियो देखा नहीं है। कांग्रेस की आदत है कि ट्वीट करती रहती है और उसका एक उदाहरण आप ये देख रहे हो । प्रदेश में शराब बंदी के सवाल को सिंधिया ने टाल दिया।
ये भी पढ़ें – Gwalior पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, टिकट वितरण को लेकर कही बड़ी बात
[dgv_vimeo_video id=”718657800″]
कांग्रेस (MP Congress) के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव (Arun Yadav) ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा – यह है भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा। वरिष्ठ नेता केके मिश्रा (KK Mishra) ने ट्वीट किया -सुश्री उमा भारती जी, जवाब दीजिये….”शराबी जिला (ग्वालियर) अध्यक्ष से भाजपा का क्या है नाता, घर को ही बना डाला आहता!!”
ये भी पढ़ें – MP News : शोभा सिकरवार होंगी ग्वालियर से महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी
यह है भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा ।
ग्वालियर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी का शराब पीते हुए का वायरल वीडियो, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी आपके जिलाध्यक्ष प्रदेश में ऐसे नशाबंदी का जागरूकता अभियान चला रहे हैं ।@INCIndia @INCMP @IYC @RahulGandhi @OfficeOfKNath @digvijaya_28 pic.twitter.com/ZhshcvkpxX— Arun Subhashchandra Yadav (@MPArunYadav) June 9, 2022
सुश्री उमा भारती जी, जवाब दीजिये…."शराबी जिला (ग्वालियर) अध्यक्ष से भाजपा का क्या है नाता, घर को ही बना डाला आहता!!" @vdsharmabjp @umasribharti @ChouhanShivraj @OfficeOfKNath pic.twitter.com/QGwDeq365U
— KK Mishra (@KKMishraINC) June 9, 2022
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

