Sex Racket : स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार, 02 महिलाएं गिरफ्तार

Sex Racket : स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार, 02 महिलाएं गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चलाये जा रहे देह व्यापार (Sex Racket) के गैर क़ानूनी धंधे का पर्दा फाश किया है।  पुलिस (Gwalior Police) ने स्पा सेंटर से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, इनके पास से कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।  एक महिला दिल्ली की है जबकि दूसरी ग्वालियर की है।

एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी (Gwalior SSP Amit Sanghi) को शहर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी, इसी बीच आज मुखबिर ने  सूचना दी कि सिटी सेंटर क्षेत्र के वसुंधरा टावर में सेक्स रैकेट चल रहा है ये एक स्पा सेंटर में चल रहा है। एसएसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – Cruise का आनंद लेना है तो IRCTC का ये प्लान जरूर देखिये, ये है दिसंबर तक का प्रोग्राम

एडिशनल एसपी ने  सीएसपी विश्वविद्यालय रत्नेश तोमर, डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया, डीएसपी उप पुलिस AJK  मुनीश राजोरिया के साथ टीआई क्राइम ब्रांच थाना दामोदर गुप्ता के साथ टीम बनाकर भेजी। पुलिस मुखबिर के बताये स्थान  वसुंधरा टावर में 9 स्ट्रीट स्पा पर पहुंची और छापा मारा।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त एक्शन : महिला अधिकारी 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पुलिस की टीम ने जब स्पा सेंटर पर दबिश दी तो दो महिलाएं मौके पर मिली, जिनके पास से जिस्म फरोशी से सबंधित कंडोम जैसे आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त हुई। पूछताछ में एक महिला ने खुद को दिल्ली व दूसरी महिला ने खुद को ग्वालियर का निवासी बताया  की होना पता चली है। पुलिस ने दोनों महिलाओं महिलाओं व स्पा संचालक एवं उसके पति के विरुद्ध विश्वविद्यालय थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : पुलिस के प्रधान आरक्षक ने फेंका था मासूम का शव, हिरासत में

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews