Cruise का आनंद लेना है तो IRCTC का ये प्लान जरूर देखिये, ये है दिसंबर तक का प्रोग्राम

Cruise का आनंद लेना है तो IRCTC का ये प्लान जरूर देखिये, ये है दिसंबर तक का प्रोग्राम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (IRCTC) ट्रेन, हवाई जहाज और बस के बाद अब क्रूज की सैर कराने जा रहा है।  IRCTC ने अब “Antara River Sutra Cruise package” अनाउंस किया है।  ये टूर कोलकाता से जायेगा।

IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने Antara River Sutra Cruise package 3 दिन और 2 रात का स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) बनाया है। इसका किराया 26,250/- रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है।  इस टूर में आप क्रूज की सैर करेंगे,  क्रूज में विशेष सुविधाएँ मिलेंगी। इसमें कोलकाता, फुलिया, बाँसबेरिया, चंदेरनागोरे की सैर कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त एक्शन : महिला अधिकारी 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

इस टूर की खास बात ये है कि IRCTC ने इसके लिए दिसंबर तक की तारीखें घोषित की हैं। ये तारीखें है 9 सितम्बर, 23 सितम्बर, 7 अक्टूबर 20 अक्टूबर, 4 नवम्बर, 25 नवम्बर, 9 दिसंबर और 16 दिसंबर। आप इनमे से कोई भी तारीख चुनकर IRCTC Antara River Sutra Cruise package का आनंद ले सकते हैं।  आपको बस इतना करना  है कि IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर या ट्विटर पर जाकर पूरी डिटेल लेकर बुकिंग करानी है।

ये भी पढ़ें – उत्तराखंड : हरिद्वार और रूड़की के रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, धमकी के बाद अलर्ट पर प्रशासन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews