Shivraj Singh Chouhan: सोनिया-राहुल गांधी को लेकर ये क्या बोल गए मुख्यमंत्री शिवराज

Shivraj Singh Chouhan: सोनिया-राहुल गांधी को लेकर ये क्या बोल गए मुख्यमंत्री शिवराज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

ग्वालियर-चंबल में चल रहे तीन दिवसीय सदस्यता अभियान में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस में जो व्यक्ति सोनिया जी और राहुल जी (Sonia-Rahul) के तलवे चाटे, केवल वही बना रह सकता है, वही वफादार कहलाता है।जो जनता के हित के लिए लड़े, उसे ग़द्दार घोषित कर दिया जाता है।सोनिया जी ने अपने पद से इस्तीफा दिया तो 25 बड़े नेताओं ने उन्हें चिट्ठी लिखकर पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग की।राहुल जी ने उन नेताओं को ग़द्दार घोषित करते हुए उन्हें बीजेपी का एजेंट बता दिया।राहुल जी, आपके रहते हुए कांग्रेस कभी आगे नहीं बढ़ पाएगी।

शिवराज ने कहा कि कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर गांधी परिवार का कब्ज़ा है और प्रदेश स्तर पर नाथ परिवार का कब्ज़ा है।इनके चरणों में गिरे रहो तो काम चलेगा नहीं तो सभी अनाथ हैं।ऐसे वादे किये कि लोग लट्टू हो गये। राहुल भैया आये और किसानों से कहा कि दस दिन में कर्जा माफ होगा, नहीं तो मुख्यमंत्री बदल दूंगा। न किसानों का कर्जा माफ हुआ और न युवाओं से किया रोजगार और बेरोजगारी भत्ता का वादा पूरा हुआ।

शिवराज ने कहा कि हम गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 25 हजार रुपये देते थे। कमलनाथ जी ने कहा कि हम 51 हजार रुपये देंगे। शादी के बाद बेटियां मां बन गई हैं, लेकिन कमलनाथ जी का रुपया आज तक बेटियों के खाते में नहीं पहुंचा। आपकी जिंदगी बदलना ही मेरे जीवन का उद्देश्य है। तीन साल में घर-घर नल का जल पहुंचाने का सकंल्प है। गरीबों को 1 एक रुपये किलो गेहूं, चावल और नमक हमारी सरकार देने का काम कर रही है।मेरे भाई-बहनों, मध्यप्रदेश का समुचित विकास और जनता का कल्याण केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। आपसे आग्रह है कि इस बार बीजेपी को इतने वोटों से जिताना कि पिछले सभी रिकॉर्ड टूट जायें

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews