वायरल वीडियो पर शिवराज के मंत्री ने दी सफाई, बोले – मैंने हमेशा ब्राह्मण समाज का सम्मान किया है

वायरल वीडियो पर शिवराज के मंत्री ने दी सफाई, बोले – मैंने हमेशा ब्राह्मण समाज का सम्मान किया है

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। शिवराज सरकार (Shivraj Government) के राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने आज अपने एक वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है , ये उनके राजनीतिक विरोधियों की उनकी छवि ख़राब करने का प्रयास है। उन्होंने हमेशा ही ब्राह्मण समाज का सम्मान किया है और करते रहेंगे।

दरअसल राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया (Minister of State OPS Bhadauria) के एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे पृथ्वी पर क्षत्रिय समाज का राज लाने की बात कह रहे हैं, इसे वीडियो में वे ये भी कह रहे हैं कि कुछ चतुर जातियों ने हमेशा क्षत्रिय समाज का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग हमारी सामाजिक एकता में दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें पहचानना है, हमें हर हालत में अपने समाज की एकता को कायम रखना है, चाहें हम किसी भी दल में हो उनकी मदद करना हमारा राजनीतिक, सामाजिक जातीय धर्म है।  उसका हम पालन करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”757998752″]

वीडियो ग्वालियर चंबल संभाग के क्षत्रिय समाज के दशहरा मिलन समारोह का है जिसमें बतौर मुख्य अतिथि ओपीएस भदौरिया आमंत्रित थे।  उनके बयान के बाद ब्राह्मण समाज ने इसे अपना अपमान बताया और नाराजगी जाहिर की।  आज ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री भदौरिया से जब मीडिया से वायरल वीडियो पर सवाल पूछा तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – वसूली के आरोप में घिरे सीएसपी का Transfer, पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया

उन्होंने कहा कि मेरा आशय अंग्रेजों और मुगलों की तरफ था, ब्राह्मण समाज ज्ञानी है, विद्वान है, मर्मज्ञ है और तत्व वेत्ता है जो समाज का मार्गदर्शन करता है मैं सदैव ब्राह्मण समाज का सम्मान करता हूँ। कुछ राजनीतिक विरोधियों ने मेरी छवि ख़राब करने का प्रयास किया है। मैंने हमेशा ब्राह्मण समाज का सम्मान किया है और करता रहूँगा

[dgv_vimeo_video id=”757998282″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews