स्मार्ट सिटी कंपनी तैयार करेगी ‘जीवन जीने की सुगमता का सूचकांक’ जनता से लिया जायेगा फीडबैक

स्मार्ट सिटी कंपनी तैयार करेगी ‘जीवन जीने की सुगमता का सूचकांक’ जनता से  लिया जायेगा फीडबैक

ग्वालियर: स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ तेजस्वी ने आज मीडिया से बात की और बताया की भारत सरकार के आवास एवं नगरीय विकास मंत्रालय द्वारा संचालित पोर्टल के माध्यम से शहरों की नगर पालिकाओं व जीवन की सुगमता का सूचकांक तैयार किया जा रहा है। इसमें तीन स्तम्भ में क्वालिटी ऑफ लाइफ में एजूकेशन हेल्थ, हाउसिंग एवं सेफ्टी एवं सिक्योरिटी को लेकर शहर कितना संपन्न है, यह जानकारी हासिल की जायेगी। साथ ही तेजस्वी ने बताया कि शहर में पर्यावरण की स्थिति और अनुकूल वातावरण की जानकारी हासिल करने के लिए सर्वे कराया जाएगा। ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स को प्रतिशत के आधार पर चार श्रेणियों में रखा है। इसमें 30 फीसदी नागरिक अनुभूति, 35 प्रतिशत क्वालिटी ऑफ लाइफ, 15 प्रतिशत इकोनॉमिक एक्टिविटी एवं 20 प्रतिशत संधारणीयता के लिए है। उन्होंने बताया कि इसमें जनता अपना फीडबैक भी दे सकते हैं। इसके लिए क्यू.आर. कोड को स्कैन कर या www.EOL.org/citizenfeedback लिंक पर जाकर अंकित कर सकते हैं। तेजस्वी ने बताया कि नगर पालिका प्रदर्शन सूचकांक नगर पालिकाओं के क्षेत्रीय प्रदर्शन की जांच करता है। इसमें जो पांच वर्टिकल हैं उनमें सर्विसेज, फाइनेंस, टेक्नोलोजी, प्लानिंग एवं गवर्नर शामिल है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews