सौतेले पिता ने की नाबालिग की शादी, पति सहित चार आरोपी गिरफ्तार

सौतेले पिता ने की नाबालिग की शादी, पति सहित चार आरोपी गिरफ्तार

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। ग्वालियर जिले के भितरवार ब्लॉक में एक नाबालिग की शादी (marriage of minor) का मामला सामने आया है।  बच्ची की शादी उसकी मां और सौतेले पिता और एक अन्य ने कराई है। मासूम बहन की शादी से नाराज बच्ची के भाई ने पुलिस में इसकी शिकायत की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिए और चरों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ग्वालियर जिले (gwalior news) के भितरवार ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले चीनौर थाना क्षेत्र के ग्राम छीदा में रहने वाली 11 साल 4 माह की नाबालिग बच्ची की शादी उसकी मां और सौतेले पिता ने 8 जुलाई को ग्राम सिंगारपुरा में रहने वाले कमल आदिवासी से कर दी। इस बात की जानकारी जब बच्ची के भाई राजा आदिवासी को लगी तो उसने इसकी शिकायत थाने में की।

 ये भी पढ़ें – पति बिना खाना खाए सो गया तो पत्नी ने की क्रिकेट बैट से पिटाई, आए 15 टांके

ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी (gwalior ssp amit sanghi) ने बताया कि नाबालिग की शादी के मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी चीनौर प्रमोद शर्मा ने इसकी जांच की जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की मां, सौतेले पिता सहित शादी करने वाले युवक व उसके बहनोई के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग से शादी करने वाले युवक के खिलाफ अलग से दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है वहीं बच्ची के न्यायालय में बयान  दर्ज करा कर उसके भाई को सुपुर्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें – MP किसानों के लिए अच्छी खबर, 18 जुलाई से होगा MSP पर मूंग खरीदी का रजिस्ट्रेशन, जाने अपडेट

बताया जा रहा है कि भदैया नवमी के दिन 8 जुलाई को नाबालिग की जबरन शादी कराई गई और 9 को उसे विदा कर ससुराल भेज दिया। मासूम बहन की शादी से नाराज भाई राजा पुलिस  पहुंच गया और पुलिस ने भी गंभीरता दिखाते  हुए नाबालिग की मां शांताबाई, सौतेले पिता बलराम, पति कमल और उसके बहनोई सतीश आदिवासी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

[dgv_vimeo_video id=”729891831″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews