महापौर का टिकट मिलते ही उमड़े समर्थक, शोभा ने कमल नाथ को धन्यवाद दिया

महापौर का टिकट मिलते ही उमड़े समर्थक, शोभा ने कमल नाथ को धन्यवाद दिया

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। महापौर पद के प्रत्याशी के लिए कांग्रेस ने आज अपनी सूची जारी कर दी। रतलाम को छोड़कर शेष 15 नगर निगमों के लिए कांग्रेस ने महापौर प्रत्याशी घोषित कर दिए। ग्वालियर में पार्टी ने कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार की पत्नी पूर्व पार्षद शोभा सिकरवार को (Shobha Sikarwar Gwalior Congress Mayor Candidate) मैदान में उतारा है।

गुरुवार दिनभर कमल नाथ (PCC Chief Kamal Nath) के घर चली बैठकों के बाद देर शाम कांग्रेस ने महापौर पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।  ग्वालियर में पार्टी ने शोभा सिकरवार को टिकट दिया है।  शोभा तीन बार की पार्षद हैं और उनके पति डॉ सतीश सिंह सिकरवार ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट से विधायक है।

ये भी पढ़ें – MP News : कांग्रेस ने किए महापौर प्रत्याशियों के नाम घोषित

शोभा सिकरवार का नाम हालाँकि पहले से ही तय माना जा रहा था लेकिन पीछे दिनों ग्वालियर (Gwalior News) में पार्टी प्रभारी पूर्व मंत्री मुकेश नायक पर इस नाम पर आम सहमति नहीं बन पाई थी।  शोभा सिकरवार के नाम को लेकर जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा और विधायक डॉ सतीश सिकरवार में हॉट टॉक भी हुई थी।

ये भी पढ़ें – परिवारवाद को लेकर क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, देखें वीडियो

जानकर सूत्र बताते हैं कि भोपाल में भी कमल नाथ के सामने ग्वालियर जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा सहित अन्य नेताओं ने शोभा सिकरवार के नाम पर आपत्ति की थी लेकिन कमल नाथ ने शोभा सिकरवार को जीतने वाला प्रत्याशी बताते हुए अपनी मंजूरी दे दी।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : गंदगी पर भड़के निगम कमिश्नर, एक अधिकारी निलंबित

शोभा सिकरवार के नाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों की भीड़ ललितपुर कॉलोनी स्थित उनके निवास पर जुटने लगी। आधी रात होते होते भरी भीड़ उनके घर पहंच गई।  लोग ढोल नगाड़ों से शोभा सिकरवार को स्वागत कर रहे हैं उन्हें पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत कर रहे हैं।

शोभा सिकरवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे कमल नाथ जी ने सर्वे के आधार पर टिकट दिया है।  मेरे  शहर की जनता मुझे प्यार करती है।  मैं 2004 से तीन बार पार्षद रही हूँ मैंने विकास कार्य किये  हैं शायद इसीलिए सर्वे में जनता ने मुझे प्यार दिया और पार्टी ने टिकट दिया।  मैं कमल नाथ जी का धनयवाद देती हूँ।

[dgv_vimeo_video id=”718826757″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews