किले से गिरकर नवयुवती की मौत,सहेली के बयान के बाद हत्या का मामला दर्ज

किले से गिरकर नवयुवती की मौत,सहेली के बयान के बाद हत्या का मामला दर्ज

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

ऐतिहासिक ग्वालियर किले की दीवार से गिरकर एक नवयुवती की मंगलवार को मौत हो गई। लेकिन परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। बाद में मृतका की सहेली के बयान के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

गुडी गुड़ा का नाका में रहने वाली नवयुवती के नाना अमर सिंह कुशवाह के मुताबिक उनकी नातिन महिमा को पड़ोस में रहने वाली एक लड़की दवा लेने चलने की कहकर घर से ले गई थी। लेकिन ये ना जाने कैसे किले पहुँच गई। किले पर पहले से ही तीन युवक मौजूद थे इनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उन लड़कों ने महिमा को किले से फेंक दिया। मृतका महिमा के नाना ने बताया कि उन युवकों में से एक उनकी बेटी का पीछा करता था, कई बार मना किया लेकिन वो नहीं माना उसी ने दोस्तों के साथ मिलकर उनकी नातिन की हत्या की है। नाना के बयान के बाद मृतका की सहेली भी पुलिस के पास पहुंची और उसने बताया कि उसकी हत्या की गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतका की सहेली पहुंची पुलिस के पास, हत्या का मामला दर्ज

मृतका महिमा की सहेली कविता ने पुलिस को बताया कि महिमा ने उससे माधव डिस्पेंसरी दवा लेने चलने के लिए कहा था लेकिन उसने किले के लिये ऑटो बुक किया। हम लोग किले पहुंचे तो वहाँ महिमा का दोस्त राकेश शाक्य अपने दो दोस्तों के साथ था। मैं दूर खड़ी हो गई। राकेश ने महिमा को चांटे मारे और नीचे फेंक कर तीनों भाग गए। मैं भी घबरा कर भाग गई। पुलिस ने कविता के बयानों के आधार पर राकेश शाक्य और साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews